Saturday, October 26, 2024
HomeBollywoodएक्ट्रेस गीता बसरा के घर आई खुशखबरी,दूसरी बार बनी मां

एक्ट्रेस गीता बसरा के घर आई खुशखबरी,दूसरी बार बनी मां

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर खुशियों की बारिश हुई है। दरअसल भरभजन दूसरी बार पापा बन गए है। शनिवार को उनकी पत्नी गीता बसरा ने एक बेटे को जन्म दिया है। बता दे कि हरभजन सिंह और ब्रिटिश मूल की भारतीय अभिनेत्री गीता बसरा की शादी 29 अक्टूबर 2015 में हुई थी। शादी से पहले दोनों काफी लंबे समय तक सीरियस रिलेशनशिप में रहे थे। गीता बसरा और हरभजन सिंह की पहले से ही एक बेटी है। जिसका नाम हिनाया है जो अभी 4 साल की है। गीता ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया जिसके बाद हरभजन सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी। हरभजन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि बेटे के रूप में मुझे प्रभु का आशीर्वाद मिला है और मालिक आपका शुक्र है।

इसके पहले भी जब गीता बसरा दूसरी बार प्रेगनेंट थी तो इसकी जानकारी हरभजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से सबको दी थी। हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा था कि जुलाई में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। शनिवार को हरभजन के दूसरी बार पापा बनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। है।भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन सहित कई क्रिकेट्स ने हरभजन सिंह को पिता बनने पर बधाई दी है।

बता दे कि अभिनेत्री गीता बसरा बॉलीवुड के कई फिल्मों में नजर आई। लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और पारिवारिक जीवन में व्यस्त हो गई। हरभजन सिंह काफी वक्त से भारतीय टीम के लिए नहीं खेले है लेकिन आईपीएल 2020 में वह निजी कारणों से नहीं खेले थे। 2021 सीजन के लिए सीएसके ने भज्जी को रिलीज कर दिया था तो वहीं इस सीजन के लिए हुई नीलामी में केकेआर ने हरभजन सिंह को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल 2021 में केकेआर के लिए भज्जी ने तीन मैच खेले थे। लेकिन कोविड के बढ़ते मामलों के कारण बाकी बचे मैच को रोकना पड़ा। जिसके बाद आईपीएल 2021 के बाकी मैच यूएई में खेला जाएगा। हालांकि अब देखना होगा कि बाकी बचे मैचों में केकेआर की टीम हरभजन सिंह को कितने मैचों में मौका देती

RELATED ARTICLES

Most Popular