Thursday, April 18, 2024
HomeBollywoodकरीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे के नाम का किया खुलासा

करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे के नाम का किया खुलासा

करीना कपूर और सैफ अली खान ने इस साल फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, उसका नाम ‘जेह’ रखा गया है। ये जानकारी रणधीर कपूर ने दिया है। करीना के पिता और अभिनेता रणधीर कपूर ने अपने पोते का नाम जेह रखा है। करीना कपूर और सैफ अली खान को इस साल 21 फरवरी को एक बेटे हुआ। सैफ ने एक बयान में कहा कि हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। माँ और बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ हैं। हमारे शुभचिंतकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।

शुक्रवार को अभिनेत्री ने “द करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबिल” नाम के अपने गर्भावस्था संस्मरण पर एक अपडेट साझा किया, जिसकी घोषणा उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपने बेटे तैमूर के चौथे जन्मदिन पर की थी। रणधीर कपूर जो सोशल मीडिया पर नए आए हैं, इस साल की शुरुआत में उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसे प्रशंसकों का मानना है कि यह उनके दूसरे पोते की एक झलक थी। यह तस्वीर काफी वायरल हुई।

इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली करीना कपूर ने महिला दिवस पर अपने बेबी बॉय की पहली तस्वीर शेयर की और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ऐसा कुछ भी नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकतीं। महिला दिवस की शुभकामनाएं मेरे प्यारे। आपको बता दें कि करीना और सैफ अली खान ने कुछ साल डेट करने के बाद 2012 में शादी की। उन्होंने पिछले अगस्त में अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की। वे ओमकारा, एजेंट विनोद, कुर्बान और टशन जैसी फिल्मों में सह-कलाकार भी रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular