Tunisha Sharma : टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में लगातार नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं। तुनिषा की फैमिली उनकी सुसाइड के बाद से ही लागातर शीजान मोहम्मद खान पर आरोप लगा रही है। शीजान की एक और दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है।
TV actor Tunisha Sharma death case | Vasai Court sent accused Shizan to police custody till tomorrow.
— ANI (@ANI) December 30, 2022
w
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तुनिषा की मां ने शीजान पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शीजान ने ही तुनिषा को फांसी के फंदे से उतारा था और उसके बाद एंबुलेंस बुलाई। तुनिषा की मां का कहना है कि ये मर्डर भी हो सकता है। शीजान चाहता था कि तुनिषा इस्लाम धर्म कुबूल कर लें। आए दिन शीजान की बहन तुनिषा को दरगाह लेकर जाती थी।
तुनिषा की मां ने बताया कि उनकी बेटी तुनिषा के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। वह शीजान की मां को अम्मा और बहनों को अप्पी कहने लगी थीं। शीजान ने शादी का वादा किया था और उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। वह शीजान की बहनों और मां को हजारों से लेकर 1 लाख तक के गिफ्ट दे चुकी थीं।
उन्होंने कहा कि शीजान को ऐसा नहीं करना चाहिए था। अगर उनका किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर था तो उन्हें तुनिषा से शादी का वादा नहीं करना चाहिए था। तुनिशा की मां ने कहा कि शीजान ने ही उसे फांसी के फंदे से उतारा और फिर एंबुलेंस नहीं बुलाई। हां ये मर्डर भी हो सकता है।
तुनिषा की मां ने कहा कि मैं समझ नहीं पा रही कि उस 15 मिनट (सुसाइड से पहले) में ऐसा क्या हुआ कि उसने ये कदम उठा लिया। तुनिषा सुसाइड नहीं कर सकती हैष इनका झगड़ा होता था। मारपीट करते थे, इसमें मैं कुछ नहीं कह सकती, लेकिन जिस दिन ब्रेकअप हुआ है उस दिन उसने थप्पड़ मारा है और वह रोई बहुत है। उसने मुझसे कहा कि ‘मुझे यूज किया गया है। मेरे साथ धोखा हुआ है।