Tuesday, March 19, 2024
HomeBollywoodDharmendra: अशोक कुमार के मना करने के बाद भी धर्मेंद्र ने पी...

Dharmendra: अशोक कुमार के मना करने के बाद भी धर्मेंद्र ने पी थी शराब अगले दिन कुछ ऐसा हुआ

Dharmendra: हिंदी सिनेमा में दादा मुनि के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार एक बहुत ही शानदार कलाकार थे ये सभी जानते हैं। उनकी लाइफ का एक नियम था वो हर साल की पहली तारीख को काम नहीं करते थे। ये उनकी जिंदगी का नियम था। लेकिन बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के कारण उनको अपनी जिंदगी के इस नियम को तोड़ना पड़ा था।

Dharmendra: हिंदी सिनेमा में दादा मुनि के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार एक बहुत ही शानदार कलाकार थे ये सभी जानते हैं। उनकी लाइफ का एक नियम था वो हर साल की पहली तारीख को काम नहीं करते थे। ये उनकी जिंदगी का नियम था। लेकिन बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के कारण उनको अपनी जिंदगी के इस नियम को तोड़ना पड़ा था।

धर्मेंद्र ने अशोक कुमार से आग्रह किया था जिसके बदले में अशोक कुमार ने भी धर्मेंद्र के साथ एक शर्त रखी थी कि सेट पर सब कोई वक्त पर आयेंगे। नए साल की पूर्व संध्या पर किसी तरह की कोई पार्टी नहीं होगी। ये पूरा किस्सा साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म ममता के वक्त का है। धर्मेंद्र उस वक्त अपनी दूसरी फिल्म हकीकत की भी शूटिंग कर रहे थे। हकीकत की शूटिंग के लिए उन्हें लद्दाख जाना था। इसलिए धर्मेंद्र ने अशोक कुमार से आग्रह किया था कि वो 1 जनवरी  को काम करें ताकि वो अपनी दूसरी फिल्म हकीकत की शूटिंग के लिए वक्त पर जा सकें।

धर्मेंद्र ने अशोक कुमार से कहा था,”दादा प्लीज एडजस्ट कर लीजिए मुझे लद्दाख पहुंचना है।” काफी मशक्कत  के बाद अशोक कुमार मान गए, लेकिन उन्होंने शर्त रखते हुए धर्मेंद्र से कहा,”मैं तेरे लिए अपना रूल तोड़ रहा हूं, कल टाइम पर आ जाना सेट पर। आज राज की पार्टी में मत उलझ जाना। कोई दारू नहीं पीएगा।” धर्मेंद्र ने दादा मुनि से वादा किया वो शराब नहीं पीयेंगे।

लेकिन जब धर्मेंद्र होटल पहुंचे तो वहां नए साल का जश्न चल रहा था। जब वो कुर्ता और लुंगी पहने होटल में सोने के लिए जा रहे थे तभी लोगों ने धर्मेंद्र को पहचान लिया और उन्हें खींचकर ले गए। उन लोगों ने धर्मेंद्र को जबरदस्ती शराब पिला दी और फिर अगली सुबह तक वो नशे में थे। जब पार्टी खत्म हुई, धर्म जी नशे में थे। धर्मेंद्र को लगा कि अगर वो अपने होटल के कमरे में जाएंगे तो सेट पर नहीं पहुंच पाएंगे। तब उन्होंने तय किया कि वो मेकअप रूम में जाकर आराम करेंगे। वो सुबह के चार बजे ही मेकअप रूम में पहुंच गए। उसी समय अशोक कुमार भी सेट पर पहुंच गए और धर्मेंद्र के बारे में पूछने लगे।

जब फिल्म का सीन सूट हो रहा था उसी वक्त धर्मेंद्र, अशोक कुमार की गोदी में जाकर गिर गए। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा, दादा मुनि मुझसे आज नहीं हो पायेगा। इसके बाद अशोक कुमार ने धर्मेंद्र से कहा कि आज जाकर आराम करो।

RELATED ARTICLES

Most Popular