Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेटी और हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Birthday) आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अलग-अलग रोल प्ले कर ये साबित कर दिया है कि वो वर्सटाइल एक्टर हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रहाी है। बर्थडे के खास मौके पर रणबीर को चारों ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। वहीं उनकी मां नीतू कपूर ने बेटे के लिए एक बहुत ही खास संदेश दिया है।
View this post on Instagram
रणबीर के बर्थडे पर नीतू कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की हैं,जिसमें मां-बेटे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर नीतू सिंह ने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा- ‘ये आपके लिए,हमारे लिए माइल स्टोन रहा है !!! आपके पापा को मिस कर रही हूं, अगर वह होते तो सबसे खुश और फख्र महसूस करते। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह वहां खुश हो रहे होंगे !!! हैप्पी बर्थडे लव यू द मोस्ट राणा। आप मेरी ‘शक्ति अस्त्र हो’। यही नही नीतू कपूर ने अपने बेटे को ‘बेस्ट फ्रेंड’ और अपनी ताकत भी बताया।
View this post on Instagram
वहीं करिश्मा कपूर ने रणबीर कपूर के बर्थडे पर उनके बचपन की क्यूट सी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में करिश्मा-रणबीर दोनों ही खूबसूरत वादियों के बीच पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, आज दो स्पेशल कपूर का जन्म हुआ है। पहला वो जल्द ही पापा बनने वाला है। दूसरी जो दयालु दिल की हैं। रणबीर के अलावा आज उनकी बुआ रीमा कपूर का बर्थडे भी है।
बता दें कि रणबीर कपूर के लिए ये बर्थडे काफी खास है। इसी साल उनकी आलिया भट्ट के साथ शादी भी हुई है और वो दोनों जल्द ही पैरेंट्स भी बनने वाले हैं। आलिया अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर आज पूरा दिन रणबीर के साथ स्पेंड करेंगी।