Wednesday, April 23, 2025
HomeBollywoodBobby: फिल्म बॉबी (Bobby) में ऋषि कपूर नहीं बल्कि राजेश खन्ना को...

Bobby: फिल्म बॉबी (Bobby) में ऋषि कपूर नहीं बल्कि राजेश खन्ना को कॉस्ट करना चाहते थे राज कपूर

Bobby:  साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म बॉबी (Bobby) उस दौर की सुपरहिट फिल्म थी। राज कपूर के निर्देशन में बनी बॉबी (Bobby) में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया ने अपनी दमदार एक्टिंग से जान डाल दी थी। वहीं फिल्म के गानों को काफी पसंद किया गया था जिसमें लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज दी थी। फिल्म को सफल बनाने का श्रेय राज कपूर के अलावा ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया और लता मंगेशकर को जाता है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 49 साल पूरे हो चुके हैं।

टीनएज लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म ‘बॉबी’ की सफलता ने न सिर्फ राज कपूर को जीवनदान दिया बल्कि ऋषि और डिंपल के करियर में भी मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म मेरा नाम जोकर की असफलता के बाद राज कपूर ने ये फिल्म बनायी थी। मेरा नाम जोकर फिल्म में जो पैसों का नुकसान हुआ था उसे बॉबी ने पूरा कर दिया था। बड़े बजट में बनी फिल्म मेरा नाम जोकर की असफलता ने राज कपूर को कर्जदार बना दिया था। उनके ऊपर बहुत कर्ज हो गया था। राज कपूर ने तो अपनी पत्नी कृष्णा कपूर के गहने तक बेच डाले थे।

ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक गलत धारणा है कि मुझे एक एक्टर के तौर पर लॉन्च करने के लिए फिल्म बनाई गई थी। फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के कर्ज की भरपाई करने के लिए ‘बॉबी’ बनाई गई थीय़ पिताजी एक टीनएज लव स्टोरी पर फिल्म बनाना चाहते थे और राजेश खन्ना को फिल्म में कास्ट करना चाहते थे लेकिन उन्हें देने के लिए पिताजी के पास पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने मुझे फिल्म में कॉस्ट कर लिया था।

बॉबी बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफल हुई थी कि उसने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। इस फिल्म के जरिए  डिंपल  कपाड़िया एक ऐसी फैंटेसी बन गई थी जिसका ख्वाब हर नौजवान देखने लग गया था। फिल्म के सारे गाने भी लाजवाब रहे जिसे आज भी लोग गुनगुनाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular