Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodMamta Kulkarni: इस वजह से ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) को छोड़ना पड़ा...

Mamta Kulkarni: इस वजह से ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) को छोड़ना पड़ा था बॉलीवुड 

Mamta Kulkarni:ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं। जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा उस वक्त चारों ओर ममता के ही चर्चें थे। खासकर एक मैग्जीन में बोल्ड फोटोशूट करवा ममता रातोंरात स्टार बन गई थी। हालांकि इस फोटोशूट के कारण ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) खूब आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। उस दौर में ममता ने टॉपलेस फोटोशूट करवाया था जो 90 के दशक में बहुत बड़ी बात थी।

ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने अपने दौर के तमाम चर्चित अभिनेताओं के साथ काम किया। उन्होंने ‘बाजी’, ‘नसीब’, ‘करण अर्जुन’ और ‘आशिक आवारा’ जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया। एक ओर जहां ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) के करियर का ग्राफ तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा था। वहीं दूसरी ओर उनकी लाइफ से जुड़ी कंट्रोवर्सीज की भी खूब चर्चा होने लगी थी।

ममता का नाम अंडरवर्ल्ड के साथ उनके कनेक्शन के चलते भी खूब सुर्ख़ियों में आया था। खबरों की मानें तो ममता को फिल्मों में लेने के लिए तब अंडरवर्ल्ड द्वारा फिल्ममेकर्स को खुलेआम धमकियां तक दी जाती थी। फिर खबर आयी की साल 2002 में ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने ड्रग माफ़िया विक्की गोस्वामी (Vicky Goswami) से शादी कर ली थी।

विक्की से शादी के बाद ममता ने फिल्मों में काम करा छोड़ दिया था और अपने पति के साथ केन्या में सैटल हो गईं थीं। लेकिन ममता उस समय एक बार फिर चर्चाओं में आईं जब पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा किया था जिसमें उनके पति विक्की गोस्वामी का नाम भी सामने आया था।

ममता ने तब विक्की गोस्वामी के साथ अपनी शादी को भी झूठा करार दे दिया था। ममता ने तो ये तक कह दिया था कि विक्की के साथ उनकी कभी शादी ही नहीं हुई थी वो दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। ममता कुलकर्णी की जिदंगी पर  ‘ऑटोबायोग्राफी बाय योगिनी’ भी लिखी जा चुकी है। अब ममता कुलकर्णी साध्वी बन चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular