Friday, March 29, 2024
HomeMusicहरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में ये एक्ट्रेस बनी मोस्ट डिमांडिंग, मचा रही है...

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में ये एक्ट्रेस बनी मोस्ट डिमांडिंग, मचा रही है धमाल

नई दिल्ली। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों पूरे देश में छा चुकी है। आलम ये है कि हरियाणवी गाने रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर सुपर हिट हो जाते है। मजह कुछ ही घंटों में हरियाणवी गानों के व्यूज मिलियंस में पहुंच जाता है। जून महीने में एक के बाद एक आधा दर्जन हरियाणवी गानों ने यूट्यूब पर आग लगा रखी है। इनमें सबसे ज्याद पंसद किए गए गाने हरियाणावी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया पर फिल्माए गए हैं। तो वहीँ रेणुका पंवार भी इन दिनों हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा रही हैं।

रेणुका पंवार के एक के बाद एक गाने रिलीज हो रहे हैं और यूट्यूब पर कुछ ही घंटों में ट्रेंड करने लग जाते हैं। चलिए हम आपको रेणुका के इस हफ्ते रिलीज हुए कुछ सुपर हिट गानों के बारे में बताते हैं। सिंगर रेणुका पंवार और प्रभात शर्मा गौतम का गाना ‘दुपट्टे की मार’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही तहलका मचाने लगा है। इस गाने को रेणुका पंवार और प्रभात शर्मा गौतम की जोड़ी ने गाया है। गाने के लिरिक्स आकाश जांगरा ने लिखे हैं। इस गाने में केडी और श्वेता चौहान की गजब की केमिस्ट्री है। हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी रेणुका पंवार का गाना जयपुरिया जुती भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जिसमें हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया कहर ढाती नजर आ रही हैं।

प्रांजल दहिया भी इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं, इसलिए ये गाना लोगों के लिए और भी खास हो जाता है। साथ ही हरियाणवी गाना ‘बालम’ यूट्यूब पर गदर काट रहा है। सुपरहिट सिंगर रेणुका पंवार की अवाज ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। वहीं गाने में अंजलि राघव और केडी की जोड़ी है, दोनों की केमेस्ट्री भी लाजवाब है। साथ ही कोरियोग्राफी में दोनों में नोकझोक भी देखने को मिल रही है। इस गाने को 1.52 लाख व्यूज मिल चुके हैं। जबरदस्त सिंगर और डांसर की जोड़ी रेणुका पंवार और प्रांजल दहिया इन दिनों यूट्यूब पर गदर काट रहे हैं।

दोनें की 6 दिन पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ नया गाना ’64 पेड़ी की हेली’ लोगों को दिवाना बना रहा है। इस गाने को महज 6 दिनों में 1.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्ट्रेस प्रांजल दहिया मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस बन गई हैं। प्रांजल का नया गाना बादामी रंग भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने के वीडियो में प्रांजल दहिया ने अपनी कातिलाना अदाओं से सभी लोगों को दीवाना बना लिया है। इस गाने में प्रांजल दहिया के साथ अमन जाजी नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular