Thursday, April 17, 2025
HomeMoviesGoodLuck Jerry: जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी (GoodLuck Jerry) का...

GoodLuck Jerry: जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी (GoodLuck Jerry) का नया पोस्टर आया सामने 

GoodLuck Jerry:बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों वरुण धवन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। फिल्म की शूटिंग पोलैंड में हो रही है। इसी बीच उनकी दूसरी फिल्म गुड लक जैरी (GoodLuck Jerry) का नया पोस्टर सामने आया है। जान्हवी ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

अपने इंस्टा हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, ‘मिलिए मेरे बिजनेस पार्टर्स से…बिना पूछे दिखा दिया हैं आप सभी को, अब कुछ गड़बड़ न हो जाए…गुड लक नहीं कहेंगे?’। फिल्म का ये पोस्टर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि गुड लक जैरी (GoodLuck Jerry) 29 जुलाई 2022 को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। ये एक थ्रिलर फिल्म है इसमें जान्हवी कपूर के साथ-साथ दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत भी नजर आयेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular