Thursday, March 28, 2024
HomeTVBharti Singh: भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया ने दिखाई अपने बेटे की...

Bharti Singh: भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक

Bharti Singh:बीते कुछ महीने पहले ही लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया एक बेबी बॉय के पैरेंट्स बने। भारती अपने बेटे को प्यार से गोला कहती हैं लेकिन उनके बेटे का नाम लक्ष्य है। फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए बहुत दिनों से एक्साइटेड थे। हर कोई देखना चाहता था कि लाफ्टर क्वीन का बेबी कितना क्यूट दिखता है। आखिरकार अपने फैंस के इंतजार को पूरा करते हुए भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया ने अपने बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर सबको दिखाई।

अपने लेटेस्ट ब्लॉग में हर्ष और भारती ने अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य की पहली झलक दुनिया को दिखाई। रेड और व्हाइट ड्रेस में लक्ष्य बेहद क्यूट लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर चारों ओर लक्ष्य की तस्वीरें छाई हुई हैं। आखिरकार 3 महीने के इंतजार के बाद भारती सिंह ने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने बेटे का चेहरा रीविल किया है।

फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी ‘गोले’ पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कुछ फैंस तो ऐसा कह रहे हैं कि, ‘भारती सिंह का बेटा उनकी तरह ही गोलू-मोलू और बेहद क्यूट है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular