Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodसवाई भट्ट के फैंस के लिए खुशखबरी, हिमेश रेशमिया की म्यूजिक एल्बम...

सवाई भट्ट के फैंस के लिए खुशखबरी, हिमेश रेशमिया की म्यूजिक एल्बम में आएंगे नज़र, जल्द मचाएंगे धमाल

मुंबई। टीवी जगत का सबसे फेमस सिंगिंग रियेलिटी शो इंडियन आइडल 12 लगातार सुर्खियों में है। कभी कंटेस्टेंट की गायकी की जमकर तारीफ हुई, तो कभी शो पर पक्षपात और स्क्रिप्टेड होने के आरोप लगे। शो से हाल ही में सवाई भट्ट बाहर हो गए। हालांकि, उनका एलिमिनेशन दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आया। सवाई के बाहर होते ही एक बार फिर शो चर्चा में छा गया। इंडियन आइडल 12 में हिस्सा ले चुके सवाई भट्ट के फैंस के लिए खुशखबरी है। अब वह जल्द ही उनके गाने सुन सकेंगे। उन्हें हिमेश रेशमिया ने अपने नए ऐल्बम से डेब्यू करने का मौका दिया है। दर्शकों ने इंडियन आइडल पर पक्षपात करने के आरोप लगाए और शो के फिक्स्ड होने की बात भी कह डाली। सवाई भट्ट के एलिमिनेशन से उनके फैन काफी दुखी हैं। उनके शो से बाहर होते ही ट्विटर पर सवाई भट्ट का नाम ट्रेंड करने लगा। फैंस ने उनके शो से एलिमिनेट होने पर गुस्सा भी जाहिर किया। लेकिन, अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।


हिमेश पहले दो ब्लॉकबस्टर म्यूजिक एल्बम देने के बाद अपनी तीसरी म्यूजिक एल्बम ‘हिमेश के दिल से’ ले आये हैं। इस एल्बम के पहले गाने में सवाई भाट ने अपनी आवाज दी है। ये एक रोमांटिक सोंग होगा जिसमें खुद वो नज़र भी आयेंगे। इस बारे में हिमेश ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘कंपोजर के तौर पर मेरा पहला और नया एल्बम ‘हिमेश के दिल से’ मेरे म्यूजिक लेवल हिमेश रेशमिया मेलोडीज पर रिलीज होगा। इस गाने को सवाई भट्ट ने गाया है और हाल ही में उन्होंने अपना गाना रिकॉर्ड किया है। और इस एल्बम के पहले गाने की रिलीज डेट की मैं जल्द ही घोषणा करूंगा। यह एक सुंदर रोमांटिक गाना है और आप सभी को गीत और गाने में सवाई की आवाज पसंद आएगी, उन्होंने धुन को बहुत सावधानी से गाया है, भले ही यह उनके लिए डेब्यू की तरह है।’


हिमेश आगे लिखते हैं- ‘इसे अपना सारा प्यार दें, जिस तरह से आपने सुरूर 2021 टाइटल ट्रैक और मूड्स विद मेलोडीज के तेरे बगैर को दिया। दोनों एल्बमों की ब्लॉकबस्टर सफलता मुझे विश्वास दिलाती है कि ये गाने हर म्यूजिक लवर के लिए उनकी प्रायोरिटी थे। सूरूर 2021 के टाइटल ट्रैक को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। कुछ ही दिनों में 55 मिलियन+ व्यूज और 11 मिलियन + ऑडियो स्ट्रीम के लिए शुक्रिया। ऐसे ही प्यार ‘हिमेश के दिल से’ को भी दें। जिसे सवाई ने गाया है। आप सभी को प्यार।

अपने पोस्ट में हिमेश रेशमिया ने लिखा- ‘कंपोजर के तौर पर मेरा पहला और नया एल्बम ‘हिमेश के दिल से’ मेरे म्यूजिक लेवल हिमेश रेशमिया मेलोडीज पर रिलीज होगा। इस गाने को सवाई भट्ट ने गाया है और हाल ही में उन्होंने अपना गाना रिकॉर्ड किया है। और इस एल्बम के पहले गाने की रिलीज डेट की मैं जल्द ही घोषणा करूंगा। यह एक सुंदर रोमांटिक गाना है और आप सभी को गीत और गाने में सवाई की आवाज पसंद आएगी, उन्होंने धुन को बहुत सावधानी से गाया है, भले ही यह उनके लिए डेब्यू की तरह है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular