Saturday, July 27, 2024
HomeTVइस एक्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड, आठवीं बार निभाने जा रहे 'महादेव'...

इस एक्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड, आठवीं बार निभाने जा रहे ‘महादेव’ का किरदार

मुंबई। सागर वर्ल्ड के शिव सागर जल्द ही वैष्णोदेवी पर आधारित एक नई वेब-सीरीज़ लेकर आ रहे हैं। इस प्रोडक्शन हाउस ने दर्शकों को रामायण की कहानी छोटे पर्दे पर दिखाई, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। टीवी एक्टर तरुण खन्ना ने स्टार प्लस के शो ‘अविनाश आईपीएस’ से करियर की शुरुआत की थी। तरुण जल्द ही माता वैष्णों देवी की कहानी पर बेस्ड एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। वैष्णों देवी पर बन रही सागर वर्ल्ड के करीब 12 एपिसोड वेब सीरीज में महादेव की भूमिका में दिखेंगे। इस तरह आठवीं बार भोले शंकर का किरदार निभाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही सागर वर्ल्ड 10-12 एपिसोड की एक वेब सीरीज बनाने जा रहा है और इसमें इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स शामिल होंगे। इस सीरीज में लोकप्रिय एक्टर तरुण खन्ना महादेव की भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाले है और आपको बता दें, तरुण आठवीं बार यह किरदार निभाने जा रहे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वेब सीरीज में भव्यता नजर आएगी। सीरीज की शूटिंग गुजरात के उमरगांव में चल रही है। बता दें कि पौराणिक कथाओं पर आधारित शोज के लिए मेकर्स की पहली पसंद उमरगांव होती है। कई बड़े शोज की शूटिंग यहां हो चुकी है। तरुण खन्ना ‘वैष्णों देवी’ में महादेव की भूमिका के लिए कास्ट किए गए हैं। इस सीरीज को लेकर यह उनके लिए आठवीं बार ऐसा मौका होगा जब महादेव के रोल का ऑफर मिला है। पहली बार ‘संतोषी मां’ में भोले शंकर का रोल प्ले किया था। इसमें उनके रोल को इस कदर पसंद मिली की कई शोज में शंकर जी के रोल के लिए पहली पसंद बन गए। नि’, ‘परवीर श्री कृष्णा’, ‘राधा कृष्ण’, ‘देवी आदि पराशक्ति’, ‘नम:’, ‘राम सिया के लवकुश’ में शंकर जी की भूमिका निभा चुके हैं।

सागर वर्ल्ड के शिवसागर ने ‘रामायण’ की महाकथा को टीवी पर दिखाया था। अब माता वैष्णों देवी पर आधारित वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। इसमें रामायण फेम सीता माता का रोल प्ले करने वाली दीपिका चिखलिया के भी काम करने की खबर है। इसके अलावा इशिता गांगुली और राणा यशोधन सिंह भी होंगे। इसके अलावा महाभारत में प्रसिद्ध किरदार दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर इस सीरीज से डेब्यू करने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular