Esha Gupta:ईशा गुप्ता (Esha Gupta) बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। भले ही एक लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं हुई है। सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं। अब ईशा गुप्ता (Esha Gupta) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने सिजलिंग अवतार से सबके होश उड़ा दिए हैं।
View this post on Instagram
ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ईशा रॉयल ब्लू कलर की साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में कयामत ढ़ा रही हैं। वो उर्मिला मातोंडकर के गाने ‘हाय रामा ये क्या हुआ’ पर झूमती दिखाई दे रही हैं। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस उनके वीडियो पर हार्ट तो कोई फायर का इमोजी भेज रहा है।
आपको बता दें कि ईशा गुप्ता (Esha Gupta) जल्द ही देसी मैजिक और हेरा फेरी 3 में नजर आयेंगी। दर्शक बेसब्री से उनके बड़े पर्दें पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों को उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।