Ranveer Singh:बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सी जोड़िया बनती हैं तो बहुत सी टूट जाती हैं। फिल्म में काम करते-करते कब एक्टर और एक्ट्रेस सही में एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं ये उनको भी खबर नहीं होती है। लेकिन हर किसी का प्यार मुक्कम्ल नहीं हो पाता है। ऐसी ही एक जोड़ी रही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की। दोनों साल 2010 में बैंड बाजा बारात (Band Baaja Baaraat) फिल्म में साथ में नजर आए थे।
बैंड बाजा बारात (Band Baaja Baaraat) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के करियर की पहली फिल्म थी जबकि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की दूसरी फिल्म थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। दोनों के ही काम को खूब सराहना मिली। साथ ही साथ दर्शकों ने रणवीर और अनुष्का की केमेस्ट्री को भी खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।
बैंड बाजा बारात (Band Baaja Baaraat) की सफलता के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की जोड़ी साल 2011 में ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ (Ladies vs Ricky Bahl) फिल्म में नजर आयी थी। दोनों के बीच सबकुछ सही था लेकिन एक अवार्ड फंक्शन रणवीर और अनुष्का के रिश्ते टूटने की वजह बना गया।
View this post on Instagram
रणवीर ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ एक एक्ट परफॉर्म किया जिससे अनुष्का उनसे नाराज़ हो गईं। दोनों सबके सामने ही झगड़ पड़े थे और पूरे फंक्शन में एक-दूसरे से बात नहीं की। यही से दोनों के रिश्ते के टूटने की शुरुआत हो गई थी।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से ब्रेकअप होने के बाद एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कहा था कि मैं उन्हें आज भी बहुत मिस करता हूं। वह प्यार से सराबोर हैं और लोग उन्हें गलत समझते हैं। वह बहुत ही प्यारी और ईमानदार इंसान हैं जिनसे मैं मिला हूं। मैं जब भी उनके खिलाफ कोई निगेटिव आर्टिकल पढ़ता हूं तो आग बबूला हो जाता हूं।