Leander Paes: जाने-माने टेनिस प्लेयर लिंएडर पेस (Leander Paes) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वो बॉलीवुड हसीना किम शर्मा के साथ शादी कर रहे हैं। दोनों को इसी साल गोवा में हॉलिडे एंज्वॉय करते हुए देखा गया था तभी से लिएंडर और किम के रिलेशनशिप की खबरें आनी शुरु हो गई थी। अब इस कपल ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला कर लिया है। बता दें कि किम शर्मा से पहले से लिएंडर पेस (Leander Paes) का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। इनमें से एक थी संजय दत्त की पत्नी। संजय दत्त के पत्नी के साथ लिएंडर पेस कई सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं।
संजय दत्त की पहली पत्नी रिया पिल्लई के साथ लिएंडर पेस (Leander Paes) 10 सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। लिएंडर पहली बार रिया से मिले थे उस वक्त वो संजय दत्त की पत्नी थीं। संजय दत्त को तलाक दिए बिना ही रिया पिल्लई, लिएंडर पेस के करीब हो गई थीं। दोनों अमेरिका में एकसाथ रहने लगे, जिसके बाद साल 2008 में संजय दत्त ने रिया को तलाक दे दिया। रिया ने कहा था कि साल 1998 में ही उनकी और लिएंडर पेस की शादी हो चुकी थी और साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया।
लेकिन लिएंडर पेस ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया था। रिया ने तो ये भी कहा था कि दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आयना है। रिया ने लिएंडर पेस पर आरोप लगाए थे कि वे घर में कम ही रहते थे। 40 दिन तो वे अपने खेल और दूसरे कामों में बिजी रहते थे। लगभग 10 महीने वे बाहर रहते थे लेकिन कहां रहते थे ये किसी को नहीं पता होता था।
साल 2004 में दोनों के बीच विवाद खूब बढ़ गया था। रिया ने पेस पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। रिया का कहना था कि बेटी आयना को ब्रेन ट्यूमर था और वो 2009 से न सिर्फ अपना घर मेंटेन कर रही हैं बल्कि बेटी की भी परवरिश कर रही हैं। इस वजह से वह कंगाल हो गई हैं और दोस्तों से उधार लेकर घर चला रही हैं। इसके बाद लिएंडर पेस ने उन्हें डेढ़ लाख रुपये महीने देना शुरु कर दिया था।
View this post on Instagram
लेकिन रिया पिल्लई नहीं मानी। उन्होंने कहा कि उनको 1 करोड़ रुपये चाहिए। इस पर लिएंडर पेस ने कहा था कि वो उनकी लिव इन पार्टनर हैं ना कि पत्नी और बेटी के बारें में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लिएंडर ने भी अपनी बेटी की कस्टडी मांगी। उन्होंने कहा था कि रिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर उनको नहीं दी थी।
इसके बाद इन दोनों का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका था। अब जाकर 48 साल की उम्र में लिएंडर पेस 42 वर्षीय किम शर्मा से शादी कर रहे हैं।