Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodराखी सावंत से बातों-बातों में हो गई बड़ी गलती, बता दिया इस...

राखी सावंत से बातों-बातों में हो गई बड़ी गलती, बता दिया इस सीजन के विनर का नाम

मुंबई। राखी सावंत अपने नए -नए कारनामों की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती है या यूं कहे कि राखी सावंत कभी योगा का वीडियो तो कभी किसी के बारे में बयान देकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। अब इसी कड़ी में राखी सावंत ने रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ जुलाई के दूसरे हफ्ते से कलर्स टीवी पर प्रसारित होना शुरू हो जाएगा। फैंस को इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही थी। शूटिंग पूरा कर अब सभी सेलेब्स वहां से भारत लौट आए हैं। अब हाल ही में बातों-बातों में राखी ने एक ऐसी बात बोल दी जो खतरों के खिलाड़ी के फैंस के लिए बड़ी खबर बन गई है।


स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक एक फोटोग्राफर ने राखी से खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स के केप टाउन से भारत वापस आने के बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि सभी का स्वागत है। राहुल वैद्य वेल्कम, श्वेता तिवारी…अर्जुन बिजलानी जीत गया ना। अब ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के फैंस को लग रहा है कि वाकई में राखी ने बातों-बातों में इस सीजन के विनर का अनाउंसमेंट तो नहीं कर दिया है। खैर अब अर्जुन विनर हैं या नहीं ये तो आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा। शो के होस्ट रोहित शेट्टी अपने दमदार अंदाज के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। शो के ऑन-एयर होने के बाद ही, इस सीजन के विजेता का पता चलेगा।

बता दें कि, केपटाउन से वापस आने के बाद खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट की वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं। इस सीजन में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबूल, अभिनव शुक्ला, महक चहल, दिव्यंका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी और सौरभ राज जैन ने हिस्सा लिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular