Saturday, April 20, 2024
HomeBollywoodManoj Bajpayee: इस बात से इंप्रेस होकर मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) नेहा...

Manoj Bajpayee: इस बात से इंप्रेस होकर मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) नेहा को दे बैठे थे अपना दिल

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके बर्थडे पर सुनाने जा रहे हैं वो किस्सा जब पार्टी में  शबाना रज़ा यानि की नेहा की इस बात से इंप्रेस होकर मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) उन्हें अपना दिल बैठे थे। इस बात का खुलासा खुद मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अपनी बायोग्राफी ‘मनोज बाजपेयी कुछ पाने की जिद’ में किया था।

साल 1998 में फिल्ममेकर हंसल मेहता के यहां पार्टी हुई थी इस पार्टी में मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) भी पहुंचे थे। जब पार्टी में मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) की नजर एक ऐसी लड़की पर पड़ी जो बिना मेकअप के, बालों में तेल और आंखों पर चश्मा लगाए बैठी है। मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने सोचा बॉलीवुड में ऐसी कोई एक्ट्रेस ने नहीं जो पार्टी में बिना मेकअप और बालों में तेल लगाकर आ जाए।  शबाना रज़ा यानि की नेहा की इसी बात पर मनोज का दिल उनपर आ गया।

अपनी बायोग्राफी में मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि नेहा उस वक्त डिप्रेशन में थीं। नेहा की तब तक एक ही फिल्म रिलीज हुई थी। यह फिल्म थी ‘करीब’ जिसमें नेहा एक्टर बॉबी देओल के साथ नजर आयीं थीं।

नेहा से पहले मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) की शादी दिल्ली की एक लड़की से हुई थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पायी। दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने एक्ट्रेस शबाना रज़ा जिनका नाम नेहा भी है उनसे शादी कर ली। दोनों के एक बेटी भी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular