Sunday, September 8, 2024
HomeTVMouni Roy: मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने बैकलेस ड्रेस से उड़ाए...

Mouni Roy: मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने बैकलेस ड्रेस से उड़ाए फैंस के होश

Mouni Roy: मौनी रॉय (Mouni Roy) वो अदाकारा हैं जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक का सफर तय किया है। मौनी रॉय (Mouni Roy) को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी एकता कपूर के टीवी शो नागिन से मिली थी। इस सीरियल के बाद तो उन्हें टीवी की नागिन ही कहा जाने लगा। मौनी रॉय, अक्षय कुमार, राजकुमार राव जैसे अभिनेताओें के साथ काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अब अपनी बैकलेस ड्रेस से फैंस के होश उड़ा दिए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

हाल ही में मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मौनी स्टाइलिश बैकलेस पर्ल टॉप और मैटेलिक प्लीटेड स्कर्ट सेट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने स्मोकी आइज के साथ न्यूड मेकअप  किया हुआ है। खुले बालों में मौनी और भी खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मौनी का ये लुक फैंस के होश उड़ा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक लंबे वक्त के बाद मौनी रॉय (Mouni Roy) ने  डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर’ के जरिए टीवी पर वापसी की है। इस शो में मौनी बतौर जज के रुप में नजर आ रही हैं। इसके अलावा जल्द ही मौनी रॉय (Mouni Roy), आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में महत्वपूर्ण किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular