Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodAlia Bhatt: रिसेप्शन पार्टी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का गॉर्जियस लुक...

Alia Bhatt: रिसेप्शन पार्टी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का गॉर्जियस लुक आया सामने

Alia Bhatt: बॉलीवुड स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को शादी रचाई। अब शादी के बाद बीते कल उनके यहां रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। रिसेप्शन पार्टी में नई नवेली दुल्हन आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का गॉर्जियस लुक सामने आया। रणबीर और आलिया की रिसेप्शन पार्टी में क्लोज फ्रैंड्स और फैमिली मेंबर शामिल हुए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने अपने प्यारे भाई और भाभी आलिया के साथ खूब मस्ती की। उन्होंने इस खास की तस्वीर भी अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, मिस्टर और मिसेज रणबीर कपूर को ढेर सारा प्यार।

इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और न्यूली मैरिड कपल को खूब बधाईयां दे रहे हैं। आलिया के लुक की बात करें तो वो ग्रे कलर की शिमरी ड्रेस में नजर आयीं। उन्होंने न्यूड मेकअप किया हुआ था साथ ही अपने हेयर को ओपन किया हुआ था। इस लुक में आलिया बहुत गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं रणबीर कपूर ब्लैक सूट में बहुत हैंडसम लग रहे थे। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल थी जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि इस शादी से रणबीर और आलिया कितने खुश हैं। करिश्मा कपूर के लुक की बात करें तो ब्लैक ड्रेस और रेड लिपिस्टिक में वो भी गजब लग रही थीं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान, गौरी खान, श्वेता बच्चन, नीता अंबानी, अयान मुखर्जी, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular