Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodRanveer Singh: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने किया जबरदस्त पोस्ट, फैंस ने...

Ranveer Singh: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने किया जबरदस्त पोस्ट, फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ (Jayeshbhai Jordaar) को लेकर चर्चे में छाए हुए हैं। इस फिल्म में वो  एक गुजराती शख्स की भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) समाज के द्वारा बनाई गई पुरानी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए नजर आयेंगे। इसी बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एक जबरदस्त पोस्ट किया है, जिसपर फैंस ने कुछ ऐसा रिएक्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

शेयर किए गए इस पोस्ट में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस लुक में रणवीर बिल्कुल अलग और फन्नी लग रहे हैं। उनके हाथ में एक न्यू बॉर्न बेबी नजर आ रहा है। वो मल्टी कलर की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ में उन्होंने बहुत ही मजेदार कैप्शन में लिखा है, आपको क्या लगता है। पोस्ट में लिखा है, जयेशभाई को लड़का होगा या लड़की।

रणवीर सिंह के द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्ट को जमकर लाइक्स और कॉमेंट मिल रहे हैं। एक फैंस ने कॉमेंट कर लिखा, जुड़वा बच्चे होंगे। फिल्म मेकर जोया अख्तर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट किया है, ‘ओएमजी!!! तुम गिरगिट हो।’

फिल्म अगले महीने 13 मई 2022 को ब़ॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2020 में ही खत्म हो गई थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म नहीं रिलीज हो पाई थी और लगातार पोस्टपोंड हो रही थी।

हाल ही में रणवीर सिंह एक अवार्ड शो में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इस फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म जयेशभाई एक ऐसी फिल्म है, रूलाएगी नहीं तो पैसा वापस। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय मुख्य किरदार में नजर आयेंगी। बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular