Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हाल ही में 14 अप्रैल को शादी रचाई। एक लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद फाइनली रणबीर-आलिया शादी के बंधन में बंध गए। जहां 14 अप्रैल को शादी हुई वहीं बीते कल ही कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में बॉलीवु़ड के कई सेलेब्स, क्लोज फैंड्स और फैमिली मेंबर शामिल हुए। अब रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब शादी के बाद जल्द ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) काम पर लौटने वाले हैं। वो अपनी अपकमिंग फिल्म एनमिल का पहला शेड्यूल इस दिन शूट करने वाले हैं।
After #AliaBhattRanbirKapoorWedding , it’s Manali calling for Ranbir Kapoor not for Honeymoon !!!#RanbirKapoor to kickstart the shooting of Sandeep Reddy Vanga’s ‘#animal ‘ in Manali.#Bollywood pic.twitter.com/75EiuSE9Ff
— Valley boy (@Valleyboy8629) April 17, 2022
सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, रणबीर कपूर जल्द ही ‘संदीप रेड्डी वांग’ (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली में एनिमल का पहला शेड्यूल शूट किया जायेगा। 22 अप्रैल को रणबीर कपूर हिमाचल प्रदेश के मनाली में दो दिन शूटिंश करेंगे और इसके बाद वो मुंबई में एक हफ्ते तक शूटिंग करेंगे। इसके बाद सितंबर में रणबीर कपूर फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग करेंगे।
बताया जा रहा है कि फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर एक दमदार रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के लिए उन्होंने अपनी बॉडी भी बनानी शुरु कर दी है। उन्होंने कोच शिवोहम के मार्गदर्शन में ट्रेनी शुरू कर दी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आयेंगी।
वहीं अयान मुखर्जी के द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) सितंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में नजर आने वाले हैं। रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी।