Parveen Babi : परवीन बॉबी (Parveen Babi) 70 के दशक की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती हैं। परवीन बॉबी (Parveen Babi) ने अपनी बोल्डनेस की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी। परवीन बॉलीवुड इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड अदाकाराओं में से एक थीं। परवीन बॉबी (Parveen Babi) भले ही आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन वो लोगों के दिलों और दिमाग में आज भी जिंदा हैं। वो अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहीं। परवीन बॉबी (Parveen Babi) का इंडस्ट्री में बहुत से एक्टर के साथ अफेयर रहा लेकिन इसके बावजूद वो तामउम्र अकेली रहीं। आज परवीन बॉबी (Parveen Babi) 72वीं बर्थडे एनिवर्सी पर जानते हैं उनके जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से-
साल 1972 में परवीन बॉबी (Parveen Babi) ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 1973 में उन्हेें चरित्र फिल्म में काम करने का मौका मिला। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल तो नहीं रही लेकिन परवीन बॉबी (Parveen Babi) दर्शकों के दिलों पर छा गईं। दरअसल, किस्सा कुछ ऐसा है कि स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद परवीन ने सेंट जेवियर्स कॉलेज अहमदाबाद में दाखिला ले लिया। कॉलेज में वे मिनी स्कर्ट और हाथ में सिगरेट लिए अक्सर नजर आती थी। एक बार फिल्ममेकर बीआर इशारा की नजर उनपर पड़ी। परवीन बाबी का इतना बोल्ड अंदाज बीआर इशारा दंग रहे गए। उन्होंने तुरंत परवीन बाबी से कॉन्टैक्ट किया और अपनी फिल्म चरित्र में काम करने का ऑफर दिया। परवीन भी काम करने को मान गई।
70 और 80 के दशक में परवीन बॉबी (Parveen Babi) और आज के दौर के महानायक अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। दोनों ने अमर अकबर एंथनी, दीवार, नमक हलाल, कालिया, काला पत्थर, शान जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। परवीन बॉबी को भारतीय सिनेमा जगत की पहली सुपरस्टार्स एक्ट्रेस का खिताब भी मिला था।
View this post on Instagram
परवीन बॉबी का सबसे पहले नाम डैनी डेंजोगप्पा के साथ जुड़ा था। दोनों 4 सालों तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद परवीन की जिंदगी में कबीर बेदी आए। परवीन बाबी और कबीर बेदी ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया था। कबीर बेदी और परवीन बाबी एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार थे। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे लेकिन बाद में ये रिश्ता भी टूट गया।
कबीर बेदी के साथ लंबे वक्त गुजारने के बाद दोनों ने बीच खत्म हो गया और फिर परवीन की जिंदगी में शादी शुदा महेश भट्ट आए। दोनों का रिश्ता करीब 3 साल तक चला। लेकिन परवीन के सिगरेट और शराब पीने की आदत की वजह से महेश को लगा कि वो उनके लिए नहीं बनी हैं। इसलिए दोनों का रिश्ता टूट गया।
ज्यादा नशा करने की वजह से परवीन बॉबी को सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी हो गई थी। इस वजह से 20 जनवरी 2005 को उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत के तीन दिनों तक भी किसी को खबर नहीं थी कि परवीन बॉबी का निधन हो गया है। उनकी लाश घर में पड़ी हुई थी। उनके घर के बाहर तीन दिन तक दूध और न्यूजपेपर पड़ा था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। तब जाकर उनके मौत की जानकारी मिली।