Sunday, September 8, 2024
HomeHollywoodOscars 2022 : विल स्मिथ (Will Smith) बने बेस्ट एक्टर 

Oscars 2022 : विल स्मिथ (Will Smith) बने बेस्ट एक्टर 

Oscars 2022 : फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह की शुरुआत हो चुकी है। समारोह का आयोजन 27 मार्च को कैल‍िफोर्न‍िया स्थ‍ित लॉस एंजेल‍िस के डॉल्बी थ‍िएटर में क‍िया गया। भारत में ऑस्कर की ब्रॉडकास्ट‍िंग 28 मार्च सुबह साढ़े 5 बजे शुरू हुई। इस दौरान विल स्मिथ (Will Smith) बेस्ट एक्टर बने।

Oscars 2022 : फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह की शुरुआत हो चुकी है। समारोह का आयोजन 27 मार्च को कैल‍िफोर्न‍िया स्थ‍ित लॉस एंजेल‍िस के डॉल्बी थ‍िएटर में क‍िया गया। भारत में ऑस्कर की ब्रॉडकास्ट‍िंग 28 मार्च सुबह साढ़े 5 बजे शुरू हुई। इस दौरान विल स्मिथ (Will Smith) बेस्ट एक्टर बने।

विल स्मिथ ने (Will Smith)’किंग रिचर्ड’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता, जिसके बाद भाषण देते हुए भावुक होते नजर आए। इस दौरान उन्होंने समारोह में कुछ समय पहले पत्नी जैडा पिंकेट के बारे में मजाक बनाने के लिए प्रेजेंटर क्रिस रॉक को घूंसा मारने के लिए माफी भी मांगी।

इस साल बेस्ट प‍िक्चर कैटेगरी में ‘CODA’ ने 94वां एकेडमी अवॉर्ड जीता है। सुन ना पाने वाले ऐ पर‍िवार की कहानी को दर्शती इस फिल्म ने ऑस्कर जीत मिसाल पेश की है। CODA को-एक्टर मार्ली मैटलिन के बाद अकादमी पुरस्कार जीतने वाले दूसरे बधिर एक्टर बन गए हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, ट्रॉय कोत्सुर ने अपने परिवार और CODA की टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपना पुरस्कार बधिरों और CODA समुदाय को भी समर्पित किया। उन्होंने आगे कहा, “ये हमारा क्षण है।

Jane Campion ने The Power of The Dog के लिए बेस्ट डायरेक्टर जीत लिया है। वे बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड जीतने वाली तीसरी मह‍िला हैं।

जेसिका चैस्टेन ने ‘द आइज़ ऑफ़ टैमी फेय’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। जेसिका को ऑस्कर एंथनी हॉपकिंस से मिला, जो पिछले साल के पुरस्कारों में अपने बेस्ट का ऑस्कर लेने के लिए उपस्थित नहीं हुए थे, लेकिन इस साल जेसिका को उनकी ट्रॉफी देने के लिए आए।

Jessica Chastain को The Eyes of Tammy Faye फ‍िल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है। भारत की डॉक्यूमेंट्री ‘Writing With Fire’ ऑस्कर जीतने से चूक गई है। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ‘Summer of Soul’ ने अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। Writing With Fire का ऑस्कर नॉम‍िनेशन तक पहुंचना बड़ी बात है, पर इस रेस से बाहर निकलना मायूस भी करता है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular