Kiara Advani bridal lehenga: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में कपल की शाही शादी होने वाली है। आज शाम से शादी के कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। इन सबके बीच कियारा की शादी का लहंगा (Kiara Advani bridal lehenga) काफी सुर्खियों में बना हुआ है।
कियारा ने शादी के लिए चुना खास लहंगा (Kiara Advani bridal lehenga)
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपनी ग्रैंड वेडिंग के लिए बहुत ही खूबसूरत लहंगा चुना है। बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं अपनी शादी में सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे में नजर आती हैं लेकिन कियारा ने किसी और डिजाइनर का आउटफिट चुना है। खबर है कि कियारा आडवाणी अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे में नजर आयेंगी। आज भी जैसलमेर जाने के दौरान कियारा को एयरपोर्ट पर मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट किया गया।
https://www.instagram.com/reel/CnLtEHJq8kG/?utm_source=ig_web_copy_link
लाल रंग के लहंगे में दुल्हन बनेंगी कियारा
कियारा आडवाणी को पारंपरिक लाल रंग बहुत पसंद है। दूसरी हसीनाओं की तरह कियारा हल्के रंग के जोड़े में नहीं बल्कि लाल रंग के लहंगे में दुल्हन बनेंगी। इन दिनों हल्के रंगों के ब्राइडल लहंगों का काफी चलन हैं। कई फिल्म एक्ट्रेसस ने अपनी शादी में हल्के रंग के लहंगे ही पहने थे। लेकिन कियारा ऐसा नहीं करने वाली हैं।
शादी में शामिल होंगे ये खास मेहमान
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में 100-125 मेहमान शामिल होंगे। बॉलीवुड के मशहूर सेलेब्स में से कपल की शादी में करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन, विक्की कौशल, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को इनवाइट किया गया है। शादी में कियारा ने अपनी स्कूल की बेस्ट फ्रैंड ईशा अंबानी को भी न्योता भेजा है। शादी का फंक्शन 7 फरवरी तक चलेगा। शादी के बाद कपल दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे।
Sidharth Kiara Wedding: जैसलमेर पहुंची दुल्हनियां कियारा आडवाणी
https://bollywoodupdates.in/news/14838