Monday, April 14, 2025
HomeBollywoodBhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa...

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) का खौफनाक ट्रेलर हुआ रिलीज

Bhool Bhulaiyaa 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म भूल भूलैया (Bhool Bhulaiyaa 2) का खौफनाक ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।  3 मिनट 12 सेकेंड का इस ट्रेलर ने कमाल कर दिया है। कार्तिक आर्यन की कॉमिक बहुत ही कमाल की है। उनकी एंट्री ट्रेलर में बहुत ही शानदार है। इसमें हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का भी शानदार तड़का लगाया गया है। ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

ट्रेलर की शुरुआत बंगाली का मशहूर गाना आमी जे तोमार’ के साथ होती है। गाने के साथ थोड़ा डर का माहौल बनाया जाता है। इसके बाद एंट्री होती है, मंजुलिका जो 15 सालों के बाद वापस आयी है। मंजुलिका काला जादू करने में सक्षम है। इसके बाद कार्तिक आर्यन धांसू एंट्री करते हैं, जो मंजुलिका को फिर से कैद करने के लिए आए हैं। लेकिन वह भागने की कोशिश करते भी दिखाई देते हैं। ट्रेलर में कार्तिक और कियारा आडवाणी का लव एंगल भी है। कियारा आडवाणी मंजुलिका के रोल में है, जिसे देखकर कार्तिक आर्यन भी हैरान रह जाते हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन का कैरेक्टर एक फ्रॉड है जो अंजाने में मंजुलिका की आत्मा को आजाद कर देता है और सबकी जान को खतरे में डाल देता है।

फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में राजपाल यादव और संजय मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular