Monday, February 10, 2025
HomeTVसुनील ग्रोवर के बेटे को चिढ़ाते थे बच्चे तेरे पापा तो लड़की...

सुनील ग्रोवर के बेटे को चिढ़ाते थे बच्चे तेरे पापा तो लड़की हैं

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने कभी रिकूं भाभी तो कभी गुत्थी बनकर लोगों का खूब एंटरटेन किया। कपिल शर्मा शो के में जब भी वो शो में लड़की के गेटअप में आते थे दर्शक खुशी से झूम उठते थे। उनकी कॉमेडी शो में चार चांद लगा देती। सुनील ग्रोवर को बहुत पसंद किया जाता है।

लेकिन खुद सुनील ग्रोवर के बेटे को उनका लड़की बनना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसका खुलासा खुद सुनील ग्रोवर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग के कुछ बच्चे उनके बेटे को चिढ़ाते थे कि तेरे पापा तो लड़की हैं।

सुनील ग्रोवर ने कहा कि मेरे बेटे को उसके दोस्त चिढ़ाते थे कि तेरे पापा तो लड़की बनते हैं। एक दिन उसने मुझसे बोला कि पापा आप लड़की मत बना करो। मैंने बिल्डिंग में बात की तो पता चला कि कुछ बच्चे उसे इस बात को लेकर चिढ़ाते हैं फिर एक दिन मैं बेटे को मॉल लेकर गया। वहां पर बहुत सारे लोग इकट्ठा हो गए और मेरे साथ सेल्फी खिंचवाई। ये सब देखकर मेरे बेटे को अहसास हुआ कि मैं बहुत अच्छा काम कर रहा हूं। मैंने उसे बताया कि इतने लोगों के चेहरे पर हम लोग स्माइल लाते हैं। मुझे तो इस बात पर गर्व महसूस होता है।

सुनील ग्रोवर ने कहा कि कॉमेडी करना बहुत मुश्किल काम है। किसी को अपनी बातों पर हंसाना इतना आसान नहीं है। कॉमेडियन एक डॉक्टर का काम करता है। लोग कितने भी तनाव में हो लेकिन कॉमेडी के जरिये उसे हंसाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular