Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodकरीना कपूर खान ने शेयर की अनसीन बिकिनी फोटो, बोलीं- 'अपने दिमाग...

करीना कपूर खान ने शेयर की अनसीन बिकिनी फोटो, बोलीं- ‘अपने दिमाग को फ्री कर दो’

मुंबई। आज यानी 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई सितारे हैं, जो खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करते हैं और इसे खासा महत्व देते हैं। करीना कपूर इंस्टाग्राम पर खूब वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं। बॉलिवुड के अन्य सिलेब्रिटीज की तरह करीना कपूर ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो सामने आते ही चर्चा का विषय बन गई है।

आज के खास मौके पर करीना कपूर खान ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो कि तेजी से वायरल हो रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। हालांकि, कोरोना की वजह से अन्य फिल्मों की तरह उनकी फिल्म की शूटिंग भी प्रभावित हुई है। फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर यानी 25 दिसंबर 2021 को रिलीज हो सकती है। जिसके डायरेक्टर अद्वैत चंदन हैं।

इसके अलावा करीना ने कुछ इस वीकेंड पर बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा खान और उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर के साथ बिताए पलों की भी तस्वीरें शेयर की हैं। इस साल की शुरुआत में, करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद वह खासी सुर्खियों में रहीं। करीना और सैफ 16 अक्टूबर, 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे और 20 दिसंबर, 2016 को उनके पहले बच्चे तैमूर ने जन्म लिया था।

फोटो में करीना कपूर खान बीच पर बिकिनी में मस्ती करती नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट बिकिनी में अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो शेयर करते हुए बेबो ने फैंस को बेहद शानदार मैसेज भी दिया है। फोटो के कैप्शन में करीना ने लिखा- “विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं। अपने दिमाग को फ्री करो। ” बेबो के मैसेज के साथ फोटो में उनका बोल्ड लुक भी चर्चा में बना हुआ है। उनका खूबसूरत अंदाज उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular