Divyanka Tripathi : होली के रंग का खुमार अभी से लोगों के ऊपर छाया हुआ है। ऐसे में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के ऊपर भी होली का खुमार छा गया है। होली से दो दिन पहले ही वो पति विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) के साथ होली खेलती हुई नजर आयीं। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिव्यांका उनके पति और एक्टर विवेक दाहिया के साथ होली खेलती हुईं नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों दोनों व्हाइट कलर के कपड़ों में देखे जा सकते हैं। लेकिन ये होली जरा हटकर है। दिव्यांका और विवेक के कपड़ों और चेहरों पर रंग आते जाते नजर आ रहे हैं। कभी तो दिव्यांका और विवेक के चेहरे साफ दिखते हैं, तो कभी रंगे हुए। वीडियो में कलर भले ही असली ना हों, मगर इन दोनों डांस और मस्तीभरा मूड बिल्कुल रियल है।
वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, हम होली के लिए तैयार है…क्या आप हैं ?’। दिव्यांका और विवेक के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।