Wednesday, November 29, 2023
HomeBhojpuri Cinemaपवन सिंह का नया गाना 'डॉक्टर साहेब माना किए' पर फिदा हुए...

पवन सिंह का नया गाना ‘डॉक्टर साहेब माना किए’ पर फिदा हुए फैंस, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई। भोजपुरी गानों का जूनून लोगों के सर पर चढ़कर बोलता है। कोई भी भोजपुरी गाना आते ही वायरल हो जाता है। बता दें कि गाना वो फिर चाहे किसी का भी हो। अब इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के गाने इन दिनों खूब धमाल मचा रहे हैं, तभी वे एक के बाद एक सुपर हिट अलबम लेकर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं। इसी बीच आज फिर उनका धमाकेदार नया गाना ‘डॉक्टर साहेब माना किए है’ रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही ये काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। तभी इस गाने को अभी तक 5 लाख से अधिक व्यूज महज कुछ ही घंटों में मिल गए हैं।

पवन सिंह ने इस गाने को लेकर कहा कि यह गाना बेहद मजेदार और लोगों को पसंद आने वाला है। गाने की मेकिंग में हमने इसको खूब एन्जॉय किया है। उम्मीद है सभी को यह गाना खूब पसंद आएगा। आपके प्यार और आशीर्वाद से ही हमें प्रेरणा मिलती है। आपको बता दें कि इस गाने को भी पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है।

टीम फिल्म भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज पवन सिंह के गाने ‘डॉक्टर साहेब माना किए है’ को लेकर ये अनुमान है कि यह गाना आज ही मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो जाएगा, जो पवन के गानों की खासियत होती है। पवन सिंह ही एकमात्र ऐसे सिंगर हैं, भोजपुरी इंडस्ट्री के जिनके गाने कई तरह के रिकॉर्ड बना देते हैं। पवन का यह गाना भी बहुत अच्छा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular