Monday, April 7, 2025
HomeBollywoodबप्पी लाहिरी : बप्पी लाहिरी(Bappi Lahiri) के निधन पर पीएम मोदी समेत...

बप्पी लाहिरी : बप्पी लाहिरी(Bappi Lahiri) के निधन पर पीएम मोदी समेत तमाम राजनीतिक नेताओं ने जताया शोक

बप्पी लाहिरी : संगीत की दुनिया में एक बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति हुई है। अभी लोग महान गायिक लता मंगेशकर (lata mageshkar) के निधन के गम से उभरे भी नहीं थे कि एक और दुखद खबर सामने आ गई। अपने पॉप म्यूजिक पर पूरे देश को झूमाने वाले मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया।

बप्पी लाहिरी : संगीत की दुनिया में एक बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति हुई है। अभी लोग महान गायिक लता मंगेशकर (lata mageshkar) के निधन के गम से उभरे भी नहीं थे कि एक और दुखद खबर सामने आ गई। अपने पॉप म्यूजिक पर पूरे देश को झूमाने वाले मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया।

69 वर्षीय बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) की देर रात तबियत बिगड़ने पर उन्हें जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। ये खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। बॉलीवुड जगत से लेकर राजनीतिक जगत तक सारा माहौल गमगीन हो गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी(PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) समेत कई दिग्गज हस्तियों ने उनके आकस्मिक निधन पर दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, बप्पी लहरी का संगीत कई भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। कई पीढ़ियों तक लोग उनके द्वारा किए कामों से खुद का जुड़ाव महसूस करते रहें। उन्होंने कहा कि उनका जीवंत स्वभाव हर किसी को याद रहेगा। बप्पी लहरी के निधन से दुखी हूं, उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि महान गायक और संगीतकार बप्पी लहरी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है। बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए लिखा, बप्पी लहरी के निधन की खबर पर हैरानी जताते हुए कहा कि मैं बप्पी लहरी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। हमारे नॉर्थ बंगाल का एक लड़के ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर पूरे भारत में प्रसिद्धि और सफलता हासिल की और संगीत में अपने योगदान से हमें गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि हमने उन्हें राज्य के सर्वोच्च नागरिकता बंगबीभूषण प्रदान किया था और आगे भी उनके योगदान को याद करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular