Friday, April 19, 2024
HomeTVसुनील ग्रोवर : हार्ट सर्जरी होने के बाद सुनील ग्रोवर (Sunil Grover)...

सुनील ग्रोवर : हार्ट सर्जरी होने के बाद सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने ट्वीट कर लिखा, अब ठोको ताली

सुनील ग्रोवर : मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की बीते दिनों ही हार्ट सर्जरी हुई है। वो एक लंबे वक्त से बीमार थे। फैंस उनकी लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं। अब हार्ट सर्जरी के बाद पहली बार सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने ट्वीट कर अपनी हाल ए बयां जारी किया है।

सुनील ग्रोवर : मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की बीते दिनों ही हार्ट सर्जरी हुई है। वो एक लंबे वक्त से बीमार थे। फैंस उनकी लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं। अब हार्ट सर्जरी के बाद पहली बार सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने ट्वीट कर अपनी हाल ए बयां जारी किया है।

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया, मेरी चल रही है हीलिंग, आप सब की दुआओं के लिए, ग्रैटीट्यूड है मेरी फीलिंग! ठोको ताली!

बता दें कि मशहूर फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिये ये जानकारी दी थी कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। तब जाकर सबको इस खबर के बारें में जानकारी मिली थी। इस खबर के सामने आते ही सब शॉक्ड हो गये कि आखिर उनके पंसदीदा सुनील ग्रोवर की ऐसी हालत कैसे हुई। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover)  के स्वास्थ्य को लेकर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) भी काफी परेशान थे। खबरों के मुताबिक सलमान (Salman Khan) को जब सुनील ग्रोवर के बारे में पता चलना तो उन्होंने सुनील की जांच के लिए अपने डॉक्टरों की एक टीम को भेजा था। वो सुनील की सेहत की पल-पल जानकारी ले रहे थे।

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी। उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। बाद में ये पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वो कोरोना से संक्रमित हो गए थे। सलमान खान (Salman Khan)  ने उनके ट्रीटमेंट के लिये डॉक्टरों की एक पूरी टीम ही भेज दी थी।

फिल्म भारत में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), सलमान खान (Salman Khan)  के साथ नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के दोस्त का किरदार निभाया था। सुनील ग्रोवर, सलमान खान के बहुत करीबी हैं और ये तो सब जानते हैं कि सलमान अपने करीबी दोस्तों पर तो जान लुटाते हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular