Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodऋतिक रोशन : ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ घर बसाना चाहती...

ऋतिक रोशन : ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ घर बसाना चाहती है ये हसीना, खुद किया खुलासा 

ऋतिक रोशन : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट चार्मिंग हैंडसम और गुड लुकिंग एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के लुक पर तो करोड़ों लड़कियों फिदा हैं। इन दिनों ऋतिक टीवी अदाकारा सबा खान (Saba Khan) के साथ अपने लव-अफेयर को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं। बीते दिनों ही दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। वहीं एक और हसीना मिस इंडिया गायत्री भारद्वाज (Gayatri Bhardwaj) ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ घर बसाने की इच्छा जताई है।

हाल ही में दिये गये एक इंटरव्यू में मिस इंडिया गायत्री भारद्वाज (Gayatri Bhardwaj) ने ये खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ शादी करना चाहती हैं। जब गायत्री से सवाल किया गया कि वो किस एक्टर को डेट करना चाहती हैं। इस पर गायत्री ने सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम बताया। उन्होंने कहा कि वो सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट करना चाहती हैं। हालांकि वो ये नहीं जानती हैं कि सिद्धांत सिंगल हैं या नहीं।

गायत्री ने कहा कि जहां तक शादी की बात है तो मैं ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ शादी करके घर बसाना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ऋतिक एक बार फिर सेटल होने के लिए तैयार हैं। वह मेरे बचपन का क्रश हैं। गायत्री भारद्वाज ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा उनकी फवरेट एक्ट्रेस हैं। अगर उन्हें कभी मौका मिला तो वो प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक में काम करना पसंद करेगीं। प्रियंका चोपड़ा प्ररेणादायक महिला हैं।

गायत्री भारद्वाज (Gayatri Bhardwaj) ने ये भी बताया कि जल्द ही वो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। अगले कुछ महीनों में ही उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है। गायत्री ने अपनी फिल्म को लेकर कहा कि  मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी और इसे लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। फिल्म की कहानी लव स्टोरी पर बेस्ड है, इसमें मैं एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का किरदार निभा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular