माधुरी दीक्षित : कथक नृत्य की दुनिया के सम्राट कहलाने वाले बिरजू महाराज का बीती रात 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से उनका अचानक से निधन हो गया। उनके जाने से नृत्य की दुनिया में एक अपार क्षति हुई है। बिरजू महाराज को पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी नृत्य की शिक्षा दी थी, उनमें से ही एक हैं माधुरी दीक्षित।
माधुरी दीक्षित ने बिरजू महाराज के साथ शेयर की तस्वीर
माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड जगत की डांसिंग क्वीन कहा जाता है। उनके डांस पर लोग दीवाने हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है उनके गुरु बिरजू महाराज की। बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित को नृत्य कला का प्रशिक्षण दिया था। गुरु के निधन की खबर से माधुरी दीक्षित बहुत दुखी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिरजू महाराज के तस्वीर शेयर करके दुख जाहिर किया है। माधुरी ने जो तस्वीर शेयर कि है, उसमें वो नारंगी रंग के एथटिन आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, वहीं बिरजू महाराज ने भी सफेद और नीले रंग का कुर्ता और चूड़ीदार सलवार पहन रखा है। दोनों ही इस तस्वीर में कथक नृत्य करते नजर आ रहे हैं।
माधुरी और बिरजू महाराज दोनों की के ही भाव बेहद सुंदर दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘वे लेजेंड थे पर उनमें बच्चों जैसी मासूमियत थी। वे मेरे गुरु थे पर मेरे दोस्त भी थे। उन्होंने मुझे नृत्य और अभिनय की पेचीदीगियों को सिखाया पर अपने मजेदार किस्सों पर हंसाने में कभी नहीं हारे। उन्होंने अपने पीछे शोकाकुल फैंस और छात्रों को छोड़ा है, पर एक विरासत छोड़ी है जिसे हम आगे बढ़ाएंगे। धन्यवाद महाराज जी हर चीज जो आपने सिखाई नृत्य के साथ साथ विनम्रता, शष्टिता और दया के लिए….कोटी कोटी प्रणाम’
View this post on Instagram
मोहे रंग दो लाल’ को भी कोरियोग्राफ किया था
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने मोहे रंग दो लाल को भी बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था।