Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodसेना दिवस : सेना दिवस पर देखिये देशभक्ति के जज्बे से भरी...

सेना दिवस : सेना दिवस पर देखिये देशभक्ति के जज्बे से भरी ये फिल्में

सेना दिवस : आज देश भर में भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय सेना के जवान अपने देश की रक्षा और आनबान के लिये अपनी कुर्बानी हंसते-हंसते दे देते हैं। इन शहीद जवानों को हमारा नमन है। अब तक हिंदी सिनेमा में भारतीय सेना पर कई फिल्में बनाई है। फिल्मों में जवानों के शौर्य से लेकर उनके संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है।

 

सेना दिवस :  इस खास दिन पर जानते हैं भारतीय सेना पर आधारित फिल्मों के बारें में-

हकीकत-  साल 1964 में हकीकत फिल्म रिलीज हुई थी। ये भारत और चाइना के बीच हुए युद्ध पर आधारित है। इसे चेतन आनंद ने डायरेक्ट किया था, जबकि मूवी में धर्मेंद्र, संजय खान और बलराज साहनी जैसे स्टार्स थे।

 

बॉर्डर- जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित मल्टी-स्टारर फिल्म सेना के अलग-अलग अधिकारियों और सैनिकों की कहानियों के आस-पास घूमती है। कहा जाता है कि इस फिल्म के कई सीन साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई के दौरान हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। साल 1997 में बनी इस  फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ और कुलभूषण खरबंदा जैसे माहिर अभिनेताओं ने अभिनय किया था। फिल्म ‘बॉर्डर’ को कई फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

 

उरी : सर्जिकल स्ट्राइक– साल 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘उरी : सर्जिकल स्ट्राइक’ में अभिनेता विक्की कौशल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 342 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जिसकी वजह से यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

शेरशाह- सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह बीते साल रिलीज हुई थी। साल 1999 के कारगिल युद्ध में एक सैनिक को बचाने की कोशिश में शहीद होने वाले कैप्टन विक्रम को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular