Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodबिपाशा बसु : बर्थडे पर बिपाशा बसु को पति ने दिया ये...

बिपाशा बसु : बर्थडे पर बिपाशा बसु को पति ने दिया ये खास गिफ्ट

बिपाशा बसु : बॉलीवुड की बिल्लो रानी बिपाशा बसु आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर चारों ओर से उन्हें बर्थडे की शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। लेकिन उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा के इस बर्थडे को और खास बना दिया।

बिपाशा बसु पति को लिपलॉक करती आयीं नजर

पति से सरप्राइज पाकर बिपाशा खुशी से झूम उठीं और पति को लिपलॉक कर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस खास पल का एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बिपाशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन का तीन वीडिया शेयर किये हैं। इन तीनो वीडियो में वह अलग-अलग मूड में दिख रही हैं।

काफी खुश नजर आयीं बिपाशा

वीडियो को देख साफ पता चल रहा है कि करण सिंह ग्रोवर ने आधी रात को अपनी लवली वाइफ को सरप्राइज दिया था। वीडियो में बिपाशा पति से सरप्राइज पाकर बेहद खुश हैं और उन्हें किस कर अपना प्यार बरसाती देखी गई हैं।

वीडियो में बिपाशा के सामने दो केक रखे हुए है और वो उन्हें कट कर रही है। इस दौरान करण बहुत ही प्यार से हैप्पी बर्थडे गाते दिख रहे है। बिपाशा के चारों तरफ बैलून भी दिख रहा है।

करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी के लिये लिखा खास संदेश

करण सिंह ग्रोवर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्यारी पत्नी के लिये खास संदेश लिखा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी प्यारी प्यारी की बेबी! आपके जीवन का हर पल खुशी और प्यार और हंसी से भरा हो! आप सबसे अद्भुत व्यक्ति हैं जिन्हें मैंने कभी जाना है! बेबी मैं तुमसे प्यार करता हूं! जन्मदिन मुबारक हो।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular