Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodमुमताज : जब शशि कपूर ने मुमताज के साथ काम करने से...

मुमताज : जब शशि कपूर ने मुमताज के साथ काम करने से कर दिया था इंकार

ममुताज : ममुताज अपने जमाने की हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और एक अलग स्टाइल से इंड्स्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। ममुताज ने बतौर चाइल्ड आट्रिस्ट के तौर पर ही फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने अपने जमाने के हर मशहूर अभिनेताओं के साथ काम किया। सबसे ज्यादा राजेश खन्ना और शशि कपूर के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई।

ममुताज : शशि कपूर ने क्यों कर दिया था इंकार

यूं तो ममुताज ने हिंदी सिनेमा जगत में खूब नाम कमाया। लेकिन एक ऐसा वक्त भी रहा जब बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर ने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया था। ममुताज ने खुद इसका खुलासा अपने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था, मेरे साथ शशि जी फिल्म ‘सच्चा झूठा’ ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने मेरे साथ काम इंकार कर दिया था। ये वजह पूछने के लिये मैं महबूब स्टूडियो भी गई थी।

 मुमताज ने कहा था कोई किसी का सगा नहीं होता

ममुताज ने जब शशि जी से पूछा तो उन्होंने कहा, ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन मैं सच जानती थी। यही वजह थी कि मैंने शशि जी को चैलेंज दिया और कहा, देखना एक दिन आप मेरे साथ जरूर काम करेंगे। इसके बाद फिर फिल्म ‘चोर मचाए शोर’ में हमने साथ में काम किया। इसके बाद शशि जी को मेरे साथ काम करना ठीक लगने लगा था।

ममुताज ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री मे कोई किसी का सगा नहीं होता है। हमें एक साथ कई फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था। लोग वक्त के साथ चलते हैं। मैं शशि जी के साथ चोर मचाये शोर के अलावा प्रेम कहानी फिल्म में ही साथ काम कर सकीं। इसके बाद मेरी शादी तय हो गई थी। मैं लंदन शिफ्ट होने वाली है। शशि कपूर को इस बात का बहुत दुख हुआ था।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular