Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodसलमान खान : रितेश देशमुख की पत्नी के साथ जमकर नाचे सलमान...

सलमान खान : रितेश देशमुख की पत्नी के साथ जमकर नाचे सलमान खान

सलमान खान : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का बीते कल बर्थडे था। इस खास मौके पर पनवेल फार्म हाउस में ही परिवार और दोस्तों के साथ भाईजान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने भाईजान के बर्थडे पर शिरकत की।

सलमान खान : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का बीते कल बर्थडे था। इस खास मौके पर पनवेल फार्म हाउस में ही परिवार और दोस्तों के साथ भाईजान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने भाईजान के बर्थडे पर शिरकत की।

जेनेलिया डिसूजा देशमुख के साथ सलमान खान ने किया जमकर डांस

इसी बीच रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा देखमुख और सलमान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान जेनेलिया के साथ मस्ती में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जेनेलिया डिसूजा ने सलमान के बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे सलमान खान के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया ने कैप्शन में लिखा, सबसे बड़े दिल वाले इंसान को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और अच्छी सेहत दें। वी लव यू-आज भाई का बर्थडे है। इस वीडियो में सलमान भी जमकर डांस कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

दोनों एक इंग्लिश गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियायें दे रहे हैं। लेकिन ये कहना मुश्किल है कि ये वीडियो लेटस्टेट है या पुराना है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular