Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodSalman khan : सलमान खान को शर्टलेस देख इस हसीना का धड़का...

Salman khan : सलमान खान को शर्टलेस देख इस हसीना का धड़का दिल

Salman khan : बॉलीवुड के सुपरस्टार दबंग खान सलमान खान अपनी परफेक्ट बॉडी के लिये जाने जाते हैं। उनके डोले-शोले पर लड़कियां ही क्या लड़के भी जान लुटाते हैं। फिल्मों में जब सलमान खान शर्ट खोलते हैं तो पूरे थियेटर्स सीटियों से गूंजने लगते हैं। 55 साल की इस उम्र में सलमान खान को देखकर उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

Salman khan की शर्टलेस फोटो हुई वायरल

हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान शर्टलेस नजर आ रहे हैं। शर्टलेस होकर वो अपने बाइसेप्स और सिक्स पैक एब्स को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ये बीइंग ह्यूमन टोपी अच्छी है ना … ।  ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भाईजान की तारीफें करते हुए नहीं थक रहे हैं। फैंस बोल रहे हैं कि क्या मजाक है, जब भाईजान शर्टलेस हैं, तो किसका ध्यान भला टोपी पर जायेगा।

संगीता बिजलानी भी हुई फिदा

सलमान खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस के साथ-साथ अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रैंड बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी उनके इस लुक्स पर फिदा हो गई हैं। संगीता बिजलानी ने इस फोटो के कॉमेट सेक्शन में फायर इमोजी दी है।

बता दें कि सलमान खान और संगीता बिजलानी ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन ऐश्वर्या रॉय के सलमान खान की लाइफ में आने के बाद सलमान और संगीता की जोड़ी टूट गई थी। दोनों की शादी भी होने वाली थी लेकिन ऐश की खूबसूरती पर सलमान अपना दिल हार बैठे थे। इसकी वजह से सलमान और संगीता का ब्रेकअप हो गया।हालांकि ब्रेकअप होने के बावजूद सलमान और संगीता के बीच दोस्ती कायम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular