Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodनाना पाटेकर, माला सिन्हा, प्रेम चोपड़ा और संजय राउत हुए मास्टर दीनानाथ...

नाना पाटेकर, माला सिन्हा, प्रेम चोपड़ा और संजय राउत हुए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित

बीते कल मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान ने दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह, विले पार्ले में प्रतिष्ठित दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार और ट्रस्ट के अन्य पुरस्कारों के साथ संगीत, नाटक, कला और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में प्रशंसनीय काम करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार से सम्मानित किया।

बीते कल मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान ने दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह, विले पार्ले में प्रतिष्ठित दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार और ट्रस्ट के अन्य पुरस्कारों के साथ संगीत, नाटक, कला और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में प्रशंसनीय काम करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस साल के लिये संगीत और कला के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार महान प्यारेलाल शर्मा को भारतीय संगीत और सिनेमा उद्योग के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए प्रदान किया गया। वहीं उषा मंगेशकर को अनुभवी गीतकार के रुप में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिये दीनानाथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार नाना पाटेकर को थिएटर और सिनेमा के लिए उनकी जीवन भर की सेवा के लिए एक योग्य दीनानाथ विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिये अनुभवी गायिका संगीतकार मीना मंगेशकर खादीकर को और सिनेमा के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवाओं के लिए प्रेम चोपड़ा को दीनानाथ विशेष पुरस्कार दिया गया। मशहूर अभिनेत्री माला सिन्हा को सिनेमा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट अदाकारी और निष्ठा सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कवयित्री नीरजा को कविता और साहित्य में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. प्रतीत समदानी, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ.जनार्दन निंबोलकर, डॉ. अश्विन मेहता, डॉ. निशित शाह और डॉ.समीर जोग को चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सांसद, राज्यसभा और सामना के संपादक, संजय राउत को संपादकीय के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

इस खास मौके पर हृदयनाथ मंगेशकर ने कहा, “मास्टर दीनानाथजी का गायन, संगीतकार और मंच कलाकारों के रूप में महत्वपूर्ण योगदान महाराष्ट्र और भारत के लोगों के लिए हमेशा ही प्रेरणा का स्त्रोत रहा है। मंगेशकर परिवार अपने अपने क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान पुरस्कार आयोजित करता है। हमें खुशी है कि हमें जनता का प्यार और समर्थन मिला है।”

 

RELATED ARTICLES

Most Popular