Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodबर्थडे स्पेशल : कार्तिक आर्यन को नहीं आता था किस करना

बर्थडे स्पेशल : कार्तिक आर्यन को नहीं आता था किस करना

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्यार के पंचनामा फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाले कार्तिक आर्यन की करोड़ो लड़कियां दीवानी हैं। उनका स्टाइल, लुक और फैशन सब लड़कियों को खूब भाता है।

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्यार के पंचनामा फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाले कार्तिक आर्यन की करोड़ो लड़कियां दीवानी हैं। उनका स्टाइल, लुक और फैशन सब लड़कियों को खूब भाता है।

इंडस्ट्री में खुद को एक बेहतरीन अभिनेता साबित करने के लिये कार्तिक आर्यन को बहुत मेहनत करनी पड़ी। सबसे ज्यादा उनके लिये रोमांटिक सीन को करना होता था। प्यार का पंचनामा फिल्म के बाद कार्तिक को ‘आकाशवाणी’ और फिर ‘कांची: द अनब्रेकेबल’ फिल्म में काम करने का मौका मिला।

‘कांची: द अनब्रेकेबल’ को मशहूर फिल्म डॉयेक्टर सुभाष घई डॉयेक्ट कर रहे थे। फिल्म में कार्तिक को एक्ट्रेस मिष्टी के साथ लिपलॉक करना था। लेकिन कार्तिक के लिये ये सीन करना बेहद मुश्किल था। एक सीन करने के लिये उन्हें 37 रिटेक्स देने पड़े थे। तब जाकर ये सीन पूरा हुआ था।

कार्तिक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे किस करना नहीं था। मैं तो सुभाष सर से पूछने वाला था कि सर प्लीज मुझे ये करके दिखाओ। मुझे नहीं आता है।

ये किसिंग सीन कार्तिक के लिये सिरदर्दी बन गया था। हम उस दिन लवर्स की तरह बर्ताव कर रहे थे। आखिर में सुभाष जी खुश हुए कि उन्हें जो चाहिये था वो उन्हें मिल गया।

कार्तिक ने प्यार का पंचनामा, आकाशवाणी, कांची: द अनब्रेकेबल, सोनू के टीटू की स्वीटी, लुका-छुपी, पति, पत्नी और वो, लव आजकल धमाका जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में नेटफिलक्स पर कार्तिक की धमाका फिल्म रिलीज हुई है। इसके अलावा वो जल्द ही भूल भूलैया 2 में नजर आने वाले हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular