Friday, March 29, 2024
HomeTVअपनी शादी में जमकर नाचे एक्टर विशाल वशिष्ठ

अपनी शादी में जमकर नाचे एक्टर विशाल वशिष्ठ

इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में चारों ओर शहनाई बज रही है। इसी कड़ी में टेलीविजन इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर विशाल वशिष्ठ ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड दिपाक्षी से शादी रचा ली। अपनी शादी में विशाल बहुत मस्ती करते हुए नजर आये।

बीते 14 नवंबर को दिपाक्षी और विशाल ने गोवा में अपनी शादी रचाई। उन्होंने अपनी बारात में जमकर डांस किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि वीडियो में विशाल अपनी बारात में कैसे डांस कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करते देखकर उनके खुद को दोस्त अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। लेकिन विशाल के इस क्यूट अंदाज को देखकर हर कोई काफी खुश है।

विशाल और दिपाक्षी की शादी की तस्वीरें भी सामने आयी हैं। जिनमें दिपाक्षी लाल रंग के जोड़े और हैवी जूलरी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं व्हाइट गोल्डेन कलर की शेरवानी में विशाल बहुत हैंडसम लग रहे हैं। दोनों की शादी राजस्थानी रीति-रिवाज से संपन्न हुई।

बता दें कि विशाल वशिष्ठ वीर की अरदास वीरा, टशने इश्क और इश्क में मरजावां जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular