Sunday, April 13, 2025
HomeBhojpuri Cinemaअक्षरा सिंह का नया छठ गीत हुआ रिलीज

अक्षरा सिंह का नया छठ गीत हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह का नया छठ गीत रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल है बड़ा भाग पवले बाड़े'। गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। लोगों का ये गाना बहुत पसंद आ रहा है।

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह का नया छठ गीत रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल है बड़ा भाग पवले बाड़े’। गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। लोगों का ये गाना बहुत पसंद आ रहा है।

महापर्व छठ पूजा के ऊपर पर बनाया गया अक्षरा सिंह का ये गाना बहुत ही मार्मिक तरीके से फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह सूप बेचने वाली बनी हुई हैं। वो सूप बेचते हुए एक घर में जाती हैं। वहां उसका हाथ पास पड़े खटिये से लगता है। इसके बाद उसके घर की मालिकन आकर उसे बुरी तरह से दुत्कार देती है। वो रोते हुए उस घर से निकल जाती है।

इस गाने के द्वारा दिखाया गया है कि आज भी लोग कैसे छुआछुत करते हैं। भले ही उन लोगों के हाथों से बनाये हुए सूप का पूजा में उपयोग किया जाता है लेकिन इंसानों से नफरत करते हैं। यदि वो लोग अपवित्र होते तो उनके हाथों का बनाया हुआ सूप पूजा में चढ़ता ही नहीं। गाने में इसी दुखभरी कहानी को दर्शाया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular