Sunday, September 8, 2024
HomeSouthसिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद एक मशहूर अभिनेता की हार्ट अटैक...

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद एक मशहूर अभिनेता की हार्ट अटैक से मौत

बीते महीने ही टेलीविजन के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ था। सिद्धार्थ के बाद साउथ इंडिया के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का आज सुबह जिम में एक्साइज करने के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुनीत राजकुमार के हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तब उनकी हालत बहुत नाजुक थी। यही वजह रही है कि डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद वो पुनीत राजकुमार को नहीं बचा पाये।

बता दें कि पुनीत राजकुमार की उम्र मात्र 46 साल की थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। 1985 में पुनीत फिल्म ‘बेट्टाड़ा होवू’ में नजर आए थे। इस रोल के लिए इन्हें कई अवॉर्ड्स मिले। साथ ही इन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। आखिरी बार पुनीत फिल्म सुवारत्थना में देखा गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular