बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। जब से राज कुंद्रा का पोनोगार्फी मामला सामने आया है, तब से शर्लिन सुर्खियों में छाईं हुई हैं। बीते दिनों शर्लिन ने राजकुंद्रा के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर यौन उत्पीड़न और अंडर वर्ल्ड धमकी देने का आरोप लगाया था। अब शिल्पा शेट्टी और राजकुंद्रा के वकील के द्वारा शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस कर दिया गया है।
शिल्पा औऱ राजकुंद्रा के वकील ने आधिकारिक बयान में कहा, शर्लिन चोपड़ा द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं वो छूठे, फर्जी और आधारहीन हैं। इसका कोई प्रमाण भी नहीं है।
इससे पहले भी शिल्पा और राजकुंद्रा के वकीलों ने कहा था कि शर्लिन चोपड़ा जो भी वक्तव्य दे रही हैं। वे कानून के दायरे में होना चाहिए। मेरे मुवक्किल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करना उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। पब्लिकली शर्लिन चोपड़ा द्वारा कही गई हर बात का इस्तेमाल कोर्ट में उनके खिलाफ किया जाएगा। उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल प्रोसीडिंग के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे।