Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodबॉबी देओल की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत, बॉलीवुड एक्ट्रेसस को देती हैं...

बॉबी देओल की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत, बॉलीवुड एक्ट्रेसस को देती हैं टक्कर

हिंदी सिनेमा जगत के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल दोनों ही फिल्मों में सक्रिय हैं। जहां सनी देओल इंडस्ट्री के टॉप एक्टर हैं। वहीं बॉबी देओल ने भी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने फिल्म बरसात से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही। इस फिल्म ने बॉबी को रातों-रात स्टार बना दिया। बॉबी लड़कियों की पंसदीदा अभिनेता बन गये। लड़कियां उनके ऊपर जान लुटाती थीं। लेकिन बॉबी देओल का दिल जिस लड़की के लिये धड़का वो लड़की थीं तान्या आहूजा।

तान्या आहूजा को पहली बार बॉबी ने एक रेस्टोरेंट में देखा था। पहली मुलाकात में ही बॉबी तान्या को देखते रह गये थे। क्योंकि तान्या बेहद खूबसूरत थीं। लेकिन तान्या को पाना बॉबी के लिये इतना आसान भी नहीं था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हुई इसके बाद फिर प्यार। बॉबी ने उसी रेस्टोरेंट में तान्या को प्रपोज किया जहां उनकी पहली मुलाकात हुई थी। तान्या ने भी बॉबी का प्रपोजल स्वीकार कर लिया।

साल 1996 में बॉबी देओल और तान्या ने शादी कर ली। इसके बाद साल 2002 और 2004 में आर्यमन और धरम ने उनके जीवन में आकर उनके परिवार और जिंदगी को पूरा किया। तान्या भले ही मीडिया के सामने कम आती हैं, लेकिन जब भी आती हैं, तो उनकी खूबसूरती के खूब चर्चें होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular