Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodजब ममता कुलकर्णी ने अपने टॉपलेस फोटो से मचाया था तहलका

जब ममता कुलकर्णी ने अपने टॉपलेस फोटो से मचाया था तहलका

मुंबई : ममता कुलकर्णी 90 के दशक की बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस बन गईं थीं। एक मैग्जीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराकर ममता कुलकर्णी ने रातोंरात शौहरत हासिल कर ली थीं। हर जगह उनके ही चर्चे थे। लड़के अपने पर्स में ममता कुलकर्णी की हॉट फोटो रखा करते थे। लेकिन जितना जल्दी उन्होंने शोहरत हासिल की उतनी ही जल्दी वो गुमनामी के अंधेरे में भी गुम हो गईं।

मुंबई : ममता कुलकर्णी 90 के दशक की बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस बन गईं थीं। एक मैग्जीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराकर ममता कुलकर्णी ने रातोंरात शौहरत हासिल कर ली थीं। हर जगह उनके ही चर्चे थे। लड़के अपने पर्स में ममता कुलकर्णी की हॉट फोटो रखा करते थे। लेकिन जितना जल्दी उन्होंने शोहरत हासिल की उतनी ही जल्दी वो गुमनामी के अंधेरे में भी गुम हो गईं।

ममता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राजकुमार और नाना पाटेकर अभिनीत फिल्म तिरंगा से की थी। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी का बहुत छोटा सा रोल था। इसके बाद साल 1993 में आई फिल्म आशिक आवारा में ममता लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। इसी साल उन्होंने मैग्जीन पर बोल्ड फोटोशूट करवाकर पूरे देश में हंगामा मचा दिया था।

इस फोटोशूट का ऑफर कई एक्ट्रेसस को आया था लेकिन कोई एक्ट्रेस ऐसे फोटोशूट के लिये तैयार नहीं हुईं। ममता कुलकर्णी को जैसे ही ऑफर मिला उन्होंने तुरंत हां कह दिया। बिना किसी हिचकिचाहट के ममता ने जमकर टॉपलेस पोज दिया। ममता को ये फोटोशूट पसंद आया और जल्द ही ये मार्केट में भी आ गया।

मैग्जीन रातों-रात बिकने लगीं। लोगों ने ममता का फोटो देखने के लिये ब्लैक में भी मैगजीन खरीद डाली। लेकिन इस बोल्ड फोटोशूट के लिए ममता को धमकी मिलने लगी। सिर्फ यही नहीं उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। लेकिन इसी से ममता फिल्म इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन बन गईं और लाइमलाइट में आ गईं।

बहुत सारे लोगों को एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट पसंद नहीं आया और उन्होंने इसके लिए धरना प्रदर्शन भी किया। लेकिन सुपरस्टार आमिर खान से लेकर सलमान खान तक सभी ने ममता के बोल्ड फोटोशूट की तारीफ की थी।

लेकिन जब ममता कुलकर्णी का करियर आसमान की ऊंचाई पर था। उसी वक्त उनका नाम अंडरव्लर्ड डॉन दाउद के साथ जुड़ गया। दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। इसके कुछ दिनों बाद उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले वियज गोस्वामी के साथ भी जुड़ने लगा। ममता विजय के साथ दुबई में रहीं थीं। इसके बाद फिर विजय को तस्करी के मामले में जेल हो गई। इसके बाद तो ममता ने फिल्मों की दुनिया से एकदम दूरी बना ली और उन्होंने एक किताब लिखा, जिसका नाम है, ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन’।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular