Sunday, May 19, 2024
HomeTVइस शो को देखकर चकरा जायेगा आपका सिर, बिना कपड़ों के 21...

इस शो को देखकर चकरा जायेगा आपका सिर, बिना कपड़ों के 21 रातें साथ में बिताते हैं लड़का-लड़की

मुंबई : आजकल रियलिटी शो का दौर चला हुआ है। लोगों में फिल्मों से ज्यादा रियलिटी शो देखने में दिलचस्पी हो रही है। टीवी में इन दिनों खूब रियलिटी शो आ रहे हैं। लेकिन आज हम आपको उस शो के बारें में बताने जा हैं, जिसमें बिना कपड़ों के 21 रातें लड़का और लड़की को साथ में बिताना पड़ता है।

ये एक सर्वाइवल शो है, जिसमें कपल को किसी सपोर्ट के साथ में 21 दिनों तक बीहड़ जंगल में रहना पड़ता है। इस दौरान इन कंटेस्टेंट्स के पास न तो रहने के लिए छत होती है और ना ही खाने के लिए खाना। यहां तक उनके बदन पर एक कपड़े तक नहीं होते हैं। सब चीजों का इंतजाम खुद कंटेस्टेंट्स को करना पड़ता है। बदलते मौसम की मार, जंगल में तरह-तरह के जहरीले कीड़े-मकोड़े और जंगली जानवरों से बचने के अलावा खुद के लिए रहने और खाने का बंदोबस्त करना भी कंटेस्टेंट्स के लिये बहुत बड़ी मुश्किल बन जाता है। ये टास्क इतना कठिन होता है कि कई बार तो शो के कंटेस्टेंट बीच में ही शो छोड़ कर चले जाते हैं।

ये शो ये एक इंटरनेशनल कॉन्सेप्ट है और इस शो को अभी तक कई देशों में शूट किया जा चुका है। आपको बता दें कि इस शो में कोई होस्ट नहीं होता है और कंटेस्टेंट्स के साथ में सिर्फ एक कैमरामैन को ही जाने की इजाजत होती है।
ये शो डिस्कवरी चैनल पर आता है। शो का नाम है नेकेड एंड अफ्रेड। शो में मेकर्स अधिकांश तो विजुअल ब्लर कर देते हैं लेकिन फिर भी न्यूडिटी शो का एक हिस्सा है। इस शो को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular