Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodविक्की और रश्मिका के अंडरवेयर एड पर मचा बवाल

विक्की और रश्मिका के अंडरवेयर एड पर मचा बवाल

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अपने हाल ही में रिलीज हुए अंडरवेयर के एड को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं। उनको इस एड को लेकर बवाल मचा हुआ है। दोनों स्टार्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों को ये एड बिल्कुल भी पंसद नहीं आ रहा है।

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अपने हाल ही में रिलीज हुए अंडरवेयर के एड को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं। उनको इस एड को लेकर बवाल मचा हुआ है। दोनों स्टार्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों को ये एड बिल्कुल भी पंसद नहीं आ रहा है।

रिलीज हुए इस एड में आप देख सकते हैं कि रश्मिका मंदाना योगा टीचर की भूमिका में नजर आ रही हैं। राधिका वक्की कौशल के अंडरवेयर के स्ट्रैप को देखकर काउटिंग करना भूल जाती हैं। एड के दूसरे हिस्से में ऊपर की शेल्फ से रश्मिका, विक्की को कुछ उठाने के लिए कहती हैं, जिससे उनकी टी-शर्ट ऊपर हो और एक्ट्रेस की नजर अंडरवियर के स्ट्रैप पर जा सकें।

एड को लेकर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियायें दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “अमूल माचो का एड काफी खराब था। इस तरह के चीप एड्स आपको शोभा नहीं देते गीता।” एक और यूजर ने लिखा, “अगर जेंडर को बदल दिया जाए तो फेमिनिस्ट एक्टर को बैन कर देंगे। उन्हें गलत चीजें बोलने पर आ जाएंगे। पुरुषों पर हेट कॉमेंट्स आएंगे और ट्विटर पर फिर यह कैंपेन चलाया जाएगा। पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

 

बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स को अपने एड को लेकर ट्रोल होना पड़ा। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कैटरीना कैप के जोमेटो एड पर भी लोगों ने ट्रोल किया था। वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को पान मसाला के एड करने पर लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। जिसका जवाब अमिताभ बच्चन ने भी बड़े बेहतरीन तरीके से दिया था, जिससे लोगों की बोलती बंद हो गई थी। वहीं आलिया भट्ट बीते दिनों मोही के एड में दिखी थीं, जिसमें वो दुल्हन के लिबास में नजर आ रही थीं। इसमें आलिया भट्ट ने शादी के दौरान होने वाले रिवाज कन्यादान पर सवाल उठाये थे। उन्होंने कहा था कि क्या मैं दान की चीज हूं जो मुझे दान किया जा रहा है। उन्हें भी इस एड के लिये ट्रोलर का सामना करना पड़ा था। यहां तक बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी आलिया भट्ट को इस एड के लिये सुनाया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular