Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodजीनत अमान को भरी महफिल में संजय खान ने ऐसा मारा था...

जीनत अमान को भरी महफिल में संजय खान ने ऐसा मारा था कि टूट गया था जबड़ा

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान 70 के दशक की सबसे बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस मानी जाती थी। जब एक्ट्रेसस साड़ियों में लिपटी रहती थीं उस दौर में जीनत ने अपने ग्लैमरस लुक से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। उन्हें बोल्ड सीन्स करने में कोई हिचक नहीं थी। राज कपूर के निर्देंशन में बनी सत्यम शिवम सुंदरम में बोल्ड सीन देकर जीनत अमान रातों रात मशहूर हो गई थीं।

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान 70 के दशक की सबसे बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस मानी जाती थी। जब एक्ट्रेसस साड़ियों में लिपटी रहती थीं उस दौर में जीनत ने अपने ग्लैमरस लुक से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। उन्हें बोल्ड सीन्स करने में कोई हिचक नहीं थी। राज कपूर के निर्देंशन में बनी सत्यम शिवम सुंदरम में बोल्ड सीन देकर जीनत अमान रातों रात मशहूर हो गई थीं।

 

जीनत जहां अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे भी अखबारों में भरे होते थे। जीनत का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार देवानंद से लेकर पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ चुका है। लेकिन सबसे ज्यादा बॉलीवुड एक्टर संजय खान के साथ उनके लव अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जीनत संजय खान के प्यार में पूरी तरह से दीवानी हो चुकी थीं। संजय खान शादी-शुदा थे लेकिन इसके बावजूद जीनत उन्हें बेपनाह प्यार करती थीं। साल 1978 में संजय खान ने अपनी पत्नी को तलाक दिये बिना ही जीनत अमान से चुपके से शादी कर ली थी।

एक बार जीनत को संजय ने उनकी फिल्म अब्दुल्लाह के एक गाने को फिर से शूट करने के लिए बुलाया था। लेकिन उस वक्त जीनत दूसरी फिल्म के लिए डेट्स दे चुकी थी जिस कारण उन्होंने मना कर दिया। ऐसे में खफा होकर संजय ने जीनत पर मेकर्स के साथ अवैध संबंध का आरोप लगा दिया। ये बात सुनते ही जीनत अचानक संजय की एक पार्टी में जा पहुंची और उन्हें वहां देखकर हर कोई हैरान रह गया।

संजय ने जीनत से पूछा कि वो यहां क्या कर रही हैं? दोनों की किसी बात पर बहस हुई और संजय जीनत को कमरे में ले गए। बताया जाता है कि संजय ने अपनी पहनी पत्नी के साथ मिलकर उस दिन जीनत को बुरी तरह पीटा था। यहां तक कि जीनत खून से लथपथ हो गई थीं। बाहर तेज आवाजें आ रही थीं लेकिन उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा।

होटल के स्टाफ ने जीनत को बचाया और उस दिन उनकी सीधी आंख में भी गंभीर चोटे आई थीं। जीनत ने संजय से अलग होने का फैसला लेते हुए घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद जीनत ने साल 1985 में संजय और फिल्ममेकर अजहर खान से शादी की थी। जिनसे उन्हें दो बच्चे भी हैं। अजहर ने साल 1998 में किडनी फेल होने के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular