Friday, April 19, 2024
HomeTVनिशा के गुस्से से परेशान थे करण, कहा - झगडे के साथ...

निशा के गुस्से से परेशान थे करण, कहा – झगडे के साथ करती थी मारपीट, बोले- आने लगे थे सुसाइड के ख्याल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर करण मेहरा पत्नी निशा रावल संग झगड़े को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में निशा रावल ने पति करण मेहरा पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही अपनी कुछ तस्वीरें भी पब्लिक की हैं, जिनमें उनके माथे और चेहरे पर चोट नजर आ रही है।

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण मेहरा पत्नी निशा रावल संग झगड़े को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में निशा रावल ने पति करण मेहरा पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही अपनी कुछ तस्वीरें भी पब्लिक की हैं, जिनमें उनके माथे और चेहरे पर चोट नजर आ रही है। निशा रावल की शिकायत के बाद मंगलवार को पुलिस ने करण मेहरा को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद उन्हें जमानत भी दे दी गई थी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि करण ने उन्हें किसी बात पर हुए झगड़े के बाद बुरी तरह मारा था। गौरतलब है कि करण और निशा विवाद में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अब करण ने निशा के बिहेवियर पर कमेंट करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आ गया था जब उन्हें सुसाइड के ख्याल आने लगे थे।

इससे पहले निशा ने मीडिया से बात करते हुए बताया था करण उनके साथ सालों से मारपीट करते आए हैं। वहीं करण ने कहा था कि निशा ने जानबूझकर अपना सिर दीवार में मारा। इस पर रिएक्ट करते हुए निशा ने कहा था- कई बार मेरा चेहरा काला-नीला हुआ है। वे कई बार घूसा मारते थे और कभी बैट से भी मारते थे। निशा ने कहा था कि वे एक एक्ट्रेस हैं और उन्हें अपने चेहरे से प्यार है। क्यों वो अपने माथे पर चोट मारकर इसे खराब करना चाहेंगी। निशा ने करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया है। जिसे करण ने बेबुनियाद बताया है।

अब एक बार फिर करण ने निशा को बेहद एग्रेसिव बताया है। करण ने ये भी कहा कि निशा उनके साथ मारपीट करती थीं। एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा- निशा हमेशा से गुस्सेबाज रही हैं। शुरुआत में निशा मेरे साथ मारपीट भी करती थी। उसको गुस्सा आता है तो वो हाथ पाव चलाती है. उसको समझ में नहीं आता है। करण ने बताया कि वे काफी समय से पत्नी निशा के बिहेवियर को बर्दाश्त कर रहे थे। फिर एक वक्त ऐसा भी आया कि उन्हें सुसाइड के ख्याल तक आने लगे थे। इस बारे में बोलते हुए करण ने कहा- पिछले 4-5 सालों से चीजें खराब थीं। फिर ऐसा समय भी आया जब मैं सुसाइडल होने लगा था। करण बोले- गुस्से में निशा चीजें फेंकने और तोड़ने लगती है। मैं ये सोचता रहा कि आगे चलकर चीजें ठीक हो जाएंगी। काफी हद तक चीजें ठीक भी हुईं लेकिन बाद में फिर से वो सभी आदतें निशा में वापस आने लगीं।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular